भूमि जानकारी 2022 (Land Record in Hindi), भूलेख, भू-नक्शा, जमाबंदी कैसे देखें

भूमि जानकारी 2022 (Land Record in Hindi), भूलेख, भूनक्शा, जमाबंदी, डाउनलोड, कैसे देखें (Download, Map, How to Check

इंडिया में जितने भी राज्य हैं, सभी राज्य में मौजूद जमीनों का विवरण अब ऑनलाइन फीड हो चुका है। इसीलिए अब आपको गवर्नमेंट ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आप घर बैठे ही वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अपनी जमीन की जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अपने तहसील के ऑफिस में जा करके भी अपनी जमीन का विवरण प्राप्त कर सकते हैं या फिर पटवारी से भी आप संपर्क कर सकते हैं। क्योंकि उनके पास भी जमीन की इंफॉर्मेशन होती है, परंतु इन सब झंझटो में पड़ने से अच्छा है कि हम घर बैठे ही अपनी जमीन का ब्यौरा ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से देखें। इस आर्टिकल में हम आपको हर राज्य के हिसाब से जमीन की जानकारी ऑनलाइन देखने की विधि बता रहे हैं।

land record dekhe in hindi

Table of Contents

भूमि जानकारी 2022 (Land Record in Hindi)

योजना का नामभूमि जानकारी
किसने चालू की सेंट्रल गवर्नमेंट
लाभार्थी    भारत के नागरिक
उद्देश्यजमीन से संबंधित इंफॉर्मेशन देना
साल2022

आज से कुछ सालों पहले तक अगर व्यक्ति को किसी गवर्नमेंट योजना में अप्लाई करना होता था, तो उसे गवर्नमेंट ऑफिस में बार बार जाना पड़ता था और वहां पर लंबी लाइनों में लगने के बाद ही उसका नंबर आता था। इसके कारण उसके समय की बर्बादी भी होती थी परंतु जब से गवर्नमेंट ने जमीनों की जानकारी गवर्नमेंट रिकॉर्ड में ऑनलाइन फीड कर दी है, तब से गवर्नमेंट ऑफिस में लगने वाली लाइनों में भारी कमी आई है। क्योंकि इंडिया के हर राज्य ने अपने राज्य में मौजूद जमीनों की जानकारी किसी ना किसी वेबसाइट पर फीड कर दी है। इससे उस राज्य के निवासी ऑनलाइन अपनी जमीन की इंफॉर्मेशन देख सकते हैं, साथ ही उसका ऑनलाइन प्रिंट भी निकाल सकते हैं और अपने अपने कामों के लिए जमीन की खतौनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप भी चाहे इंडिया के किसी भी राज्य में क्यो ना रहते हो, आप भी अपनी जमीन की इंफॉर्मेशन अब ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने राज्य में जमीन की इंफॉर्मेशन देने वाली वेबसाइट की जानकारी होनी चाहिए और साथ ही आपके पास कंप्यूटर/लैपटॉप/स्मार्ट फोन और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।

भूमि जानकारी क्या – क्या है (Land Record Detail)

जमाबंदी/फर्द :- किसी भी व्यक्ति की जमीन की मुख्य जानकारी जैसे कि जमीन के मालिक का नाम, कल्टीवेटर का नाम, खसरा नंबर, खसरा एरिया से संबंधित जानकारी जमाबंदी में प्रिंट होती है।

खसरा नंबर :- इसे प्लॉट संख्या भी कहा जाता है जिसे स्टेट गवर्नमेंट के द्वारा जमीन के मालिक को दिया जाता है। जैसे घरों का नंबर होता है वैसे ही खसरा नंबर भी किसी भी गांव में अलग अलग होता है।

खाता/खेवाट नंबर :- ऐसे मालिक जिनके पास अलग-अलग खसरा संख्या की जमीन होती है, उनके सेट को यह नंबर मिलता है।

खतौनी नंबर :– यह सेट ऑफ कल्टीवेटर को मिलता है और यह भी एक संख्या होती है।

भूमि जानकारी 2022 उद्देश्य (Land Record Objective 2022)

इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में किसानों तथा आप नागरिकों की भूमि सम्बन्धित विवरण प्राप्त करने हेतु लगने वाली लंबी कतार को रोकना है। हर व्यक्ति को आसानी से उनकी जमीन की इंफॉर्मेशन मिल जाए इसके लिए यह पोर्टल बहुत ही लाभदायक है। इसकी खास बात यह है कि यह 24 घंटे अवेलेबल रहती है। इसीलिए रात या दिन आप कभी भी वेबसाइट के जरिए अपनी जमीन की जानकारी देख सकते हैं।

भूमि जानकारी के लाभ (Land Record Benefit)

  • गवर्नमेंट के द्वारा सभी प्रकार की जमीन की इंफॉर्मेशन ऑनलाइन दर्ज कर दी गई है।
  • कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन की जानकारी ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए कभी भी देख सकता है।
  • ऑनलाइन जमीन की जानकारी दर्ज हो जाने के कारण अब व्यक्ति को गवर्नमेंट ऑफिस में लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। इससे उनके समय की भी बचत होगी।
  • हर राज्य के लिए अलग-अलग वेबसाइट चालू की गई है जिस पर व्यक्ति अपनी जमीन की इंफॉर्मेशन प्राप्त कर सकता है।
  • सभी प्रकार की जमीन की जानकारी ऑनलाइन होने से धोखाधड़ी या फिर जमीन हड़पने की समस्या में कमी आएगी।
  • ऑनलाइन जमीन देखने की प्रक्रिया को आसान किया गया है। इसलिए कोई भी इसे एक्सेस कर सकता है।

राज्य के आधार पर भूमि की जानकारी (Land Record State Wise)

राज्य के आधार पर भूमि की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

राज्यलिंक
आंध्रप्रदेशयहां क्लिक करें
आसामयहां क्लिक करें
बिहारयहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़यहां क्लिक करें
गोवायहां क्लिक करें
गुजरातयहां क्लिक करें
हरियाणायहां क्लिक करें
हिमाचल प्रदेशयहां क्लिक करें
झारखंडयहां क्लिक करें
कर्नाटकयहां क्लिक करें
मध्यप्रदेशयहां क्लिक करें
महाराष्ट्रयहां क्लिक करें
पंजाबयहां क्लिक करें
राजस्थानयहां क्लिक करें
तमिलनाडुयहां क्लिक करें
तेलंगानायहां क्लिक करें
उत्तराखंडयहां क्लिक करें
उत्तरप्रदेशयहां क्लिक करें
पश्चिम बंगालयहां क्लिक करें
दिल्लीयहां क्लिक करें

राज्य के आधार पर भूमि की जानकारी कैसे देखें (How to Check Land Record State Wise)

यहाँ हम उस राज्यों की भूमि की जानकारी देखने का तरीका बता रहे हैं जिसके लिए वेबसाइट बनाई गई है.

आंध्रप्रदेश लैंड रिकॉर्ड –

  • हम आपको जो अधिकारिक लिंक दे रहे हैं उस पर क्लिक करिए। ऐसा करने पर आप सीधा आंध्र प्रदेश लैंड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
  • वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाने के बाद आपको सर्च कैटेगरी का सिलेक्शन करना है, जिसके बाद आपको कुछ जानकारियों को भरना है जैसे कि सर्वे नंबर, अकाउंट नंबर, आधार नंबर, ग्रेजुएट का नाम, ऑटोमेशन रिकॉर्ड आदि।
  • अब अपने डिस्ट्रिक्ट, अपने जोन, अपने गांव का नाम डालना है और उसके बाद कोड डाल देना है।
  • अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है। इतना करते ही आंध्र प्रदेश जमीन की जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। जहाँ से आप अपनी जमीन सर्च कर सकते हैं.

आसाम लैंड रिकॉर्ड –

  • सबसे पहले आप आसाम भूलेख की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट में प्रवेश करने के बाद आपको जमाबंदी वाले ऑप्शन को ढूंढना है और उस पर क्लिक कर देना है।
  • अब जो नया पेज आपकी स्क्रीन पर आया है, उसमें आपको अपने डिस्ट्रिक्ट, अपने सर्कल और अपने गांव का सिलेक्शन करना है।
  • फिर जो कैप्चा कोड आपको दिखाई दे रहा है उसे आपको खाली बॉक्स में भर देना है।
  • अब आपको जमाबंदी ऑप्शन को दबा देना है। अब जमीन की जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ चुकी होगी।

बिहार जमीन की जानकारी –

  • सबसे पहले आप बिहार की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर जाइए।
  • होमपेज के ऊपर आपको एक नक्शा दिखाई दे रहा होगा। इस नक्शे में से आपको अपने जिले के नाम के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका आंचल खुल करके आ चुका होगा।
  • अब आपको अपनी इच्छा के अनुसार अपने आंचल का सिलेक्शन करना है।
  • अब आपको जितने भी मौजा आप के आंचल में मौजूद है वह सभी दिखाई देंगे। इसमें से आपको अपने मौजा का सिलेक्शन करना है।
  • अब जो नया पेज आपकी स्क्रीन पर आया है, उसमें मांगी गई सभी जानकारियों को आपको इंटर कर देना है।
  • अब आपको खाता खोजें वाले ऑप्शन को दबा देना है। बस अब जमीन की जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ चुकी होगी।

छत्तीसगढ़ भूमि जानकारी –

  • सबसे पहले तो आप छत्तीसगढ़ लैंड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको डिजिटल हस्ताक्षर कृत बी–1/पी–ll आवेदन वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब जो नया पेज आपकी स्क्रीन पर खुला है, उसमें आपको अपने गांव का सिलेक्शन करने का या फिर ग्राम को डालने का ऑप्शन दिखाई देगा। आप अपनी इच्छा के अनुसार गांव का सिलेक्शन कर सकते हैं या फिर गांव के कोड को इंटर कर सकते हैं।
  • अब आपको जो खसरा खतौनी रिपोर्ट डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखाई दे रहा है, उसे दबा देना है।
  • अब तय जगह में आपको अपना खुद का नाम, खुद की ईमेल आईडी, एड्रेस और फोन नंबर डालकर के रिपोर्ट लिंक वाले ऑप्शन को दबा देना है।
  • अब आपको अपने स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। आपको इसे दबा देना है।
  • बस इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद छत्तीसगढ़ में मौजूद जमीन की जानकारी आपको दिखाई देगी।

गोवा जमीन की जानकारी –

  • सबसे पहले गोवा लैंड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।
  • होम पेज पर पहुंचने के बाद फॉर्म I & XIV ऑप्शन को दबा दें।
  • अब जो नया पेज आपकी स्क्रीन पर ओपन हो करके आया है उसमें अपने तालुका, अपने गांव, सर्वे नंबर, सब डिविजन नंबर, चलता नंबर, पीटी सीट नंबर जैसी इंफॉर्मेशन डालें।
  • अब ब्यूटी टेस्ट वाले ऑप्शन को दबा दें। अब आपको जमीन की जानकारी मिल जाएगी।

गुजरात भूमि की जानकारी –

  • सर्वप्रथम इस लिंक का उपयोग करके सीधा गुजरात लैंड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।
  • होम पेज पर पहुंचने के बाद अगर आपको ग्रामीण एरिया की जमीन की जानकारी देखनी है, तो view land records rural वाले ऑप्शन को दबा दें और अगर आपको शहरी एरिया के जमीन की जानकारी देखनी है, तो अर्बन एरिया के लैंड रिकॉर्ड ऑप्शन को दबा दें।
  • अब आपको सर्च कैटेगरी का सिलेक्शन करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर जो नया पेज ओपन हो कर के आया है, इसमें आपको अपना जिला, सर्वे नंबर, वार्ड नंबर, सीट नंबर, मालिक का नाम डालना है और नीचे दिया हुआ कैप्चा कोड भी डाल देना है।
  • अब आपको Get Details वाले ऑप्शन को दबा देना है। बस ऐसा करने पर जमीन की जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ गई है।

हरियाणा भूलेख जानकारी

  • सर्वप्रथम हरियाणा लैंड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं।
  • होम पेज पर पहुंचने के बाद जमाबंदी नकल वाले ऑप्शन को दबा दें।
  • अब सर्च कैटेगरी का सिलेक्शन करें जिसके अंतर्गत ओनर नेम, खेवात, खसरा/सर्वे नंबर, डेट ऑफ म्यूटेशन आदि सर्च आपको करने होंगे।
  • अब आपको अपने जिला, अपनी तहसील, अपने गांव और जमाबंदी के साल का सिलेक्शन करना है।
  • अब आपको सबमिट वाली बटन को दबा देना है। जमीन की जानकारी अब आपकी स्क्रीन पर आ गई है।

हिमाचल प्रदेश भूमि की जानकारी –

  • हिमाचल प्रदेश लैंड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर पहुंचने के बाद अपने जिला,तहसील, गांव और जमाबंदी के साल का सिलेक्शन करें।
  • अब दिया हुआ कैप्चा कोड भी निश्चित जगह में डाल दें। अब ओके की बटन दबा दें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर जमीन से संबंधित जानकारी आ चुकी होगी।

झारखंड भूमि की जानकारी –

  • झारखंड लैंड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद अपना खाता वाले ऑप्शन को दबा दें।
  • अब जो नया पेज आपकी स्क्रीन पर आया है उसमें अपने जिले का सिलेक्शन करें साथ ही अपने ब्लॉक का सिलेक्शन भी करें।
  • अब फिर से एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर आएगा। इसमें आपको अपने जिले का, अपने आंचल हल्का, जमीन की किस्म को इंटर करना है।
  • अब खोजे वाले ऑप्शन को आप को दबा देना है। बस इतना करने पर जमीन की जानकारी आपको दिखाई देगी।

कर्नाटक भूलेख जानकारी –

  • आपको कर्नाटका भूलेख की ऑफिशियल वेबसाइट के लिंक पर जाना है, उस पर विजिट करके उपयोगकर्ता सीधा कर्नाटक भूलेख की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं।
  • होम पेज पर पहुंचने के बाद व्यू RTC एंड MR वाले ऑप्शन को दबा दें।
  • अब जो नया पेज आपकी स्क्रीन पर आया है, इसमें आपको अपने जिला, तालुका, होबली, विलेज, सर्वे नंबर और मालिक की जानकारी को दर्ज करना है।
  • अब आपको फेच डिटेल्स वाले ऑप्शन को दबा देना है। बस इतना करने पर आपका काम हो जाएगा।

मध्यप्रदेश भू नक्शा –

  • मध्य प्रदेश जमीन की जानकारी देखने के लिए अधिकारिक लिंक आपको दिया गया है, उस पर क्लिक कर देना है। ऐसा करने पर आप मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको जो नक्शा दिखाई दे रहा है, उस नक्शे में से आप जिस जिले में रहते हैं, आपको उस जिले का सिलेक्शन करना है।
  • अब आपको अपने डिस्ट्रिक्ट, अपनी तहसील और अपने गांव का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको जमीन के मालिक, खाता संख्या या फिर खसरा संख्या में से कोई भी एक जानकारी को इंटर करना है।
  • अब आपको विवरण देखे वाले ऑप्शन को दबा देना है। बस इतना करने पर जमीन की जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

महाराष्ट्र जमाबंदी ऑनलाइन देखें –

  • महाराष्ट्र की जमीन की जानकारी हासिल करने के लिए इस अधिकारिक लिंक पर क्लिक करने पर आप सीधा महाराष्ट्र लैंड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएंगे।
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको अपने रीजन का सिलेक्शन कर लेना है।
  • अब आपको गो वाले ऑप्शन को दबा देना है। अब जो नया पेज आपकी स्क्रीन पर आया है, उसमें से आपको 7/12 या फिर 8 A का सिलेक्शन करना है।
  • अब आपको अपने डिस्ट्रिक्ट, अपनी तहसील और अपने गांव की जानकारी को इंटर करना है।
  • अब सर्च वाले ऑप्शन को आप को दबा देना है। इतना करने पर आपको जमीन की जानकारी दिखाई देगी।

ओडिशा भूलेख ऑनलाइन देखें –

  • ओडिशा में मौजूद जमीन की जानकारी देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर दे।
  • ऐसा करने पर आप ओडिशा लैंड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएंगे।
  • अब आपको अपने डिस्ट्रिक्ट, अपनी तहसील, अपने गांव और आरआई सरकल का सिलेक्शन कर लेना है।
  • अब आपको खेतान, प्लॉट नंबर और टेनटेंट में से किसी भी एक ऑप्शन का सिलेक्शन करना है।
  • अब जो जानकारी मांगी जा रही है, उसे आपको एंटर कर देना है।
  • इसके बाद अपनी जरूरत के हिसाब से ROR फ्रंट पेज या फिर आर ओ आर बैक पेज के ऑप्शन को आप को दबा देना है।
  • बस इतना करने पर आपको ओडिशा में मौजूद जमीन की इंफर्मेशन अपने स्क्रीन पर दिखाई देगी।

पंजाब भू नक्शा ऑनलाइन देखें –

  • सबसे पहले आप पंजाब लैंड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं।
  • होम पेज पर पहुंच जाने के बाद जमाबंदी पीरियड,डिस्ट्रिक्ट, तहसील, गांव और साल का सिलेक्शन करें।
  • अब जो Set Region का ऑप्शन आपको दिखाई दे रहा है, उसे दबा दें।
  • अब फिर से जमाबंदी वाले ऑप्शन को दबा दें। अब सर्च कैटेगरी का सिलेक्शन करें, जो खेवत नंबर वाइज, खसरा नंबर वाइज, खतौनी नंबर वाइज होगी।
  • सर्च कैटेगरी में जो भी जानकारी मांगी गई है उसे आपको भर देना है।
  • अब आपको view report वाले ऑप्शन को दबा देना है।

राजस्थान जमीन की जानकारी –

  • राजस्थान राज्य में मौजूद जमीन की जानकारी देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके राजस्थान जमीन की जानकारी वाली ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं।
  • होम पेज पर पहुंच जाने के बाद अपने डिस्ट्रिक्ट का सिलेक्शन करें।
  • अब अपनी तहसील का सिलेक्शन करें। अब अपने गांव का सिलेक्शन करें।
  • अब जो नया पेज आपकी स्क्रीन पर आया है, उसमें अपना नाम और अपना एड्रेस इंटर करें।
  • अब डुप्लीकेट नकल जारी करने के लिए विकल्प वाले सेक्शन में चले जाएं और वहां पर जाकर के ऑप्शन का सिलेक्शन करें।
  • अब सर्च कैटेगरी में अकाउंट नंबर, खसरा नंबर या यूएसएस का सिलेक्शन करें।
  • अब सबमिट वाली बटन को दबा दें। इतना करने पर राजस्थान राज्य की जमीन की जानकारी आपको अपनी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

तमिलनाडु भू नक्शा देखें –

  • तमिलनाडु जमीन की जानकारी वाली ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर पहुंचने के बाद व्यू पत्ता & FMB/चित्त/ TSLR एक्सट्रैक्ट वाले ऑप्शन को दबा दें।
  • अब डिस्ट्रिक्ट और एरिया का सिलेक्शन करें। अब सबमिट की बटन दबा दें।
  • अब तालुका, गांव, पट्टा, चित्ता और ऑथेंटिकेशन वैल्यू एंटर करें। अब सबमिट बटन दबा दें। बस अब आपका काम हो चुका है।

तेलंगाना जमाबंदी देखें –

  • तेलंगाना में मौजूद अपने लैंड रिकॉर्ड्स को देखने के लिए अधिकारिक लिंक दिया है, उसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है। यह लिंक आपको तेलंगाना लैंड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर लेकर के चला जाएगा।
  • होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको सिटीजन सर्विसेज सेक्शन के तहत नो योर लैंड स्टेटस वाले ऑप्शन को दबा देना है।
  • अब आपको रिकॉर्ड ऑफ राइट सेक्शन के तहत लैंड डीटेल्स सर्च वाले ऑप्शन को दबाना है।
  • अब आपको सर्च कैटेगरी का सिलेक्शन कर लेना है।
  • अब आपको अपने डिस्ट्रिक्ट, मंडल, गांव, पत्तादार पासबुक नंबर को डालना है।
  • अब फेच वाले ऑप्शन को आप को दबा देना है। इतनी प्रक्रिया जब आप पूरी कर लेंगे तब आपकी स्क्रीन पर आपको तेलंगाना में मौजूद जमीन की जानकारी ऑनलाइन दिखाई देगी।

उत्तराखंड जमीन की जानकारी देखने की विधि –

  • उत्तराखंड राज्य के निवासी अपनी जमीन की जानकारी देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके उत्तराखंड लैंड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं।
  • होम पेज पर पहुंचने के बाद पब्लिक ROR के ऑप्शन को दबा दें।
  • अब एक पेज आपकी स्क्रीन पर ओपन हो करके आएगा। इसमें आपको अपने डिस्ट्रिक्ट, तहसील और गांव का सिलेक्शन करना है।
  • अब तय जगह में आपको खसरा/गाटा संख्या भी डालनी है। इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उत्तराखंड में जमीन से संबंधित इंफॉर्मेशन आपको अपनी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

उत्तरप्रदेश जमीन की जानकारी देखने की विधि –

  • यूपी के निवासी अपनी भूमि सम्बन्धित कोई भी सूचना पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके यूपी लैंड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • होम पेज पर पहुंचने के बाद खसरा खतौनी नकल वाले ऑप्शन को दबा दें।
  • अब ओपन हुए नए पेज में दिए हुए जगह में कैप्चा कोड को डाल दें।
  • अब सबमिट बटन दबा दें। अब अपने डिस्ट्रिक्ट, तहसील, गांव,खसरा, खतौनी नंबर,सर्वे नंबर को इंटर करें।
  • अब जनपद और तहसील का सिलेक्शन कर ले। अब अपनी जमीन की इंफॉर्मेशन इंटर करें। अब सबमिट वाली बटन को दबा दें। बस आपका काम हो चुका है।

पश्चिम बंगाल भू नक्शा देखें –

  • वेस्ट बंगाल की जमीन की जानकारी ऑनलाइन देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके वेस्ट बंगाल जमीन देखने की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं।
  • होम पेज पर पहुंच जाने के बाद नो योर प्रॉपर्टी वाले ऑप्शन को दबा दें।
  • अब जिला, ब्लाक और मौजा का सिलेक्शन करें। अब सर्च कैटेगरी का सिलेक्शन करें और जो जानकारी मांगी जा रही है उसे दर्ज करें।
  • अब कैप्चा कोड को इंटर करके व्यू वाले ऑप्शन को दबा दें। इस प्रकार पश्चिम बंगाल की जमीन की इंफॉर्मेशन आपको ऑनलाइन दिखाई देगी।

नई दिल्ली जमीन की जानकारी देखें –

  • सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करके दिल्ली लैंड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं।
  • वेबसाइट में पहुंच जाने के बाद जमाबंदी विवरण वाले ऑप्शन को दबा दें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर जो लिस्ट ओपन हो करके आई है, उसमें से अपने जिले का सिलेक्शन कर ले।
  • अब व्यू रिकॉर्ड वाले ऑप्शन को दबा दें। अब अपने डिस्ट्रिक्ट, सबडिवीजन, अकाउंट टाइप, गांव और सर्च ऑप्शन का सिलेक्शन कर ले।
  • इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद दिल्ली की जमीन की इंफॉर्मेशन आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

अन्य पढ़ें –

  1. मतदाता सूची में अपना नाम देखें
  2. आधार संबंधित शिकायतों को कैसे दर्ज करें
  3. प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना
  4. वन नेशन वन मोबिलिटी कार्ड