[आवेदन] द्वार प्रदाय योजना मध्यप्रदेश 2023, प्रमाण पत्र पंजीकरण, फॉर्म, अप्लाई, पात्रता, दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर (Dwar Praday Yojana MP in Hindi) (Application Form, Apply, Eligibility, Documents, Certificate Registration, Form, Official Website, Helpline Number)
मध्य प्रदेश सरकार हर साल राज्य की जनता के लिए कोई ना कोई नई योजना लेकर आती है। जिसका लाभ भी वहीं के लोग प्राप्त करते हैं। एक बार फिर वो एक नई योजना को लेकर आई है जिसका नाम द्वार प्रदाय योजना है। इसके अंतर्गत मध्य प्रदेश में रहने वाले नागरिकों को 5 सेवाओं का लाभ जिनमें आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यृ प्रमाण पत्र, खसरा खतौनी की नकल आदि को शामिल किया गया है। इन सभी के लाभ उन्हें घर बैठे प्राप्त कराए जाएंगे। जिसके लिए आप ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा और क्या कर सकते हैं इसकी जानकारी आपको प्राप्त कराते हैं।

Table of Contents
मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना 2023 (Dwar Praday Yojana MP in Hindi)
योजना का नाम | द्वार प्रदाय योजना मध्यप्रदेश |
किसके द्वारा शुरू हुई | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
कब घोषणा हुई | 26 जनवरी |
लाभार्थी | राज्य के लोग |
उद्देश्य | राज्य के लोगों को घर बैठे सेवाओं का लाभ प्राप्त कराना |
आवेदन | ऑनलाइन |
हेल्पलाइन नंबर | जानकारी नहीं |
12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को सरकार दे रही है मुफ्त में स्कूटी, इसके लिए यहां क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.
मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना क्या है (What is Dwar Praday Yojana MP)
द्वार प्रदाय योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई एक मुहिम है। जिसका लाभ सिर्फ वहीं के लोग ही प्राप्त कर सकते हैं। इसकी घोषणा सरकार द्वारा साल 2023 में की गई है। इस योजना की घोषणा करते हुए राज्य सरकार ने कहा की इसमें लोगों को 5 तरह की सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। जिसमें आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यृ प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं। इस योजना की सबसे पहले शुरूआत मध्यप्रदेश के इंदौर से की जाएगी। क्योंकि यह वही शहर है जिसको स्वच्छता में पहला स्थान प्राप्त हुआ था। आपको बता दें कि, इसके द्वारा जो प्रमाण पत्र तैयार कराए जाएंगे। वो करीबन 24 घंटे के अंदर आपके घर पर पहुंचा दिया जाएगा। यानि होम डिलीवरी इससे आपका समय भी बचेगा साथ ही आपके और काम भी आसानी से हो जाएंगे।
मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना का उद्देश्य (Objective)
इस बात को हर कोई जानता है की किसी भी तरह के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको कितने चक्कर काटने होते हैं। लेकिन अब मध्य प्रदेश सरकार ने इसमें भी सहूलियत कर दी है। क्योंकि अब वो इन सभी सेवाओं को घर तक पहुंचाएगी। ताकि लोगों का समय बर्बाद ना हो। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। द्वार प्रदाय योजना के शुरू होने से अब घर बैठे आसानी से अपना कार्य करवा सकते हैं। जिसके लिए सिर्फ उन्हें आवेदन करना होगा और कुछ निर्धारित राशि देनी होगी। आपको घर पर ये सेवा प्राप्त हो जाएगी। इसी उद्देश्य के साथ सरकार ने इस योजना को शुरू किया है।
राज्य की महिलाओं को सरकार देगी हर महीने 1,000 रूपये, इसके लिए यहां क्लिक करके फॉर्म भरें.
मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना के लाभ एवं विशेषताएं (Benefit and Features)
- द्वार प्रदाय योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। लाभ वहीं के लोगों को प्राप्त कराया जाएगा।
- इस योजना के शुरू होने से राज्य के लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए इसके सेवा केंद्रो को भी बढ़ा दिया गया है.
- इस योजना को सबसे पहले शुरू करने के लिए इंदौर का चयन इसलिए किया गया। क्योंकि वह शहर स्वच्छता के स्तर पर सबसे पहले स्थान पर आया है।
- इसके लिए सरकार द्वारा ऐप भी लॉन्च किया गया है। जिसपर जाकर आप सारे प्रमाण पत्र आसानी से बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लइ आवेदक को 50 रूपये की धनराशि देनी होगी। जिसके बाद ही वो ये प्रमाण पत्र हासिल कर सकता है।
मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना में पात्रता (Eligibility)
- द्वार प्रदाय योजना के लिए आपको मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। तभी आप आवेदन कर पाएंगे।
- इस योजना के लिए जो भी आवेदन करें उसे इस बात का ध्यान रखना है कि, सारी जानकारियां सही तरीके से भरी हो।
- इस योजना के जरिए सरकार बढ़ते भ्रष्टाचार को भी रोकने का काम करेगी। क्योंकि इसने हमारे सिस्टम को काफी गंदा कर दिया है।
यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो मध्यप्रदेश सरकार कर रही है मदद, इसके लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें.
मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना में दस्तावेज (Documents)
द्वार प्रदाय योजना के लिए क्या दस्तावेज होने चाहिए। इसकी कोई भी जानकारी हमारे पास नहीं है। लेकिन जैसे ही सरकार की ओर से ये जानकारी प्राप्त होगी। इसकी सूचना आपको समय रहते प्राप्त करा दी जाएगी ताकि आप भी उन सभी चीजों को अपने पास संभाल कर रख सके। क्योंकि इससे आपके आवेदन में काफी आसानी हो सकेगी।
मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना प्रमाण पत्र पंजीकरण (Registration)
द्वार प्रदाय योजना के लिए जो भी इच्छुक व्यक्ति है जो आवेदन करना चाहता है। उसे पंजीकरण कराने के लिए लोक सेवा केंद्र पर जाना होगा। जिसपर आपको प्रमाण पत्र का ऑप्शन दिखाई देगा। इसपर जाकर आपको आवेदन करना है। इसके बाद 24 घंटे के अंदर आपका आवेदन के हिसाब से आपके घर पर प्रमाण पत्र पहुंचा दिया जाएगा। जिसके लिए आपको 50 रूपये देने होगे। लेकिन अगर ये समय पर नहीं पहुंचता है तो उसके बाद सेवा प्रदाताओं को आवेदक को 250 रूपये का भुगतान करना होगा।
आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश में हैं तो राज्य सरकार कर रही है मदद, अधिकारिक पोर्टल में जाकर आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें.
मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)
द्वार प्रदाय योजना की आधिकारिक वेबसाइट लोक सेवा केंद्र दी गई है। अभी आप इसपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अगर इसके अलावा कोई और वेबसाइट की जानकारी सरकार द्वारा दी जाएगी तो आपको उसके बारे में सूचित कर दिया जाएगा। फिलहाल आप इसपर जाकर ही अपने प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें।
मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)
द्वार प्रदाय योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है। इसकी जानकारी दी नहीं गई है। लेकिन सरकार जल्द ही इसे जारी कर देगी। जिसके बाद आप इसपर कॉल करके जरूरी सूचना जान सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको किसी तरह की कोई समस्या है तो उसके बारे में भी पता कर सकते हैं।
होमपेज | यहां क्लिक करें |
अधिकारिक वेबसाइट | N/A |
टेलीग्राम चैनल | यहां क्लिक करें |
FAQ
Q : द्वार प्रदाय योजना क्या है?
Q : द्वार प्रदाय योजना की घोषणा कब हुई?
Q : द्वार प्रदाय योजना के आवेदन के लिए कितना पैसा लगता है?
Q : द्वार प्रदाय योजना के लिए आवेदन कहां करें?
Q : द्वार प्रदाय योजना का कोई हेल्पलाइन नंबर है?
अन्य पढ़ें –
- विकलांग पेंशन योजना मध्यप्रदेश
- मध्यप्रदेश निशुल्क राशन योजना
- मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना मध्यप्रदेश
- मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना मध्यप्रदेश