[आवेदन] हरियाणा फ्री (मुफ्त) साइकिल योजना 2023 (Haryana Free Cycle Yojana in Hindi)

[आवेदन] हरियाणा फ्री (मुफ्त) साइकिल योजना 2023, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभार्थी, लाभ, पात्रता, दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर (Haryana Free Cycle Yojana in Hindi) (Online Registration, Apply, Benefit, Beneficiary, Eligibility, Documents, Official Website, Helpline Number)

हरियाणा सरकार राज्य के लोगों के लिए कई सारी योजनाओं को शुरू किया है। जिसके कारण वहां के लोगों को कई सारी योजनाओं के लाभ भी प्राप्त हो रहे हैं। लेकिन इसी के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बार फिर नई योजना को शुरू किया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री साइकिल योजना है। जिसके अंतर्गत राज्य के श्रमिकों को हरियाणा सरकार की ओर से निशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। ये निशुल्क साइकिल उनके काम करने के तरीके को आसान कर पाएगी। इसी के साथ वो चाहे तो इसके जरिए नया रोजगार भी शुरू कर सकते हैं। जिसके लिए आपको सारी जानकारी सही तरीके से जाननी होगी। चलिए जानते हैं इसके आवेदन, लाभ और अन्य चीजों के बारे में।

haryana free cycle yojana in hindi

हरियाणा फ्री साइकिल योजना 2023 (Haryana Free Cycle Yojana in Hindi)

योजना का नामहरियाणा साइकिल योजना
किसके द्वारा शुरू हुईहरियाणा सरकार द्वारा
लाभार्थीहरियाणा के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक
उद्देश्यकार्य पर आसानी से पहुंचाने में मदद करना
आवेदनऑनलाइन
हेल्पलाइन नंबर18001802129

हरियाणा फ्री साइकिल योजना क्या है (What is Haryana Free Cycle Yojana)

हरियाणा सरकार ने नई योजना शुरू की है। जिसमें वो श्रम लोगों को कुछ धनराशि देगी, जिससे अपने लिए वो साइकिल खरीद पाएंगे। इससे उन्हें असंगठित क्षेत्र में कार्य करने जाने के लिए किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इसके माध्यम से चाहे तो वो खुद का रोजगार भी शुरू कर सकते हैं। जिससे आपको धनराशि भी अच्छी कमाने को प्राप्त होगी। इसी के साथ उनका आने जाने में समय भी काफी बचेगा।

हरियाणा मुफ्त साइकिल योजना का उद्देश्य (Objective)

हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना को इसलिए शुरू किया गया है ताकि मजदूरों को अपने काम सही वक्त और आसानी से करने में मदद मिल सके। जितना समय पर अपने कार्यक्षेत्र में जाने में लगाते हैं। उसकी बचत वो कर सके। इससे उन्हें शारीरिक दिक्कतों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि इस योजना के शुरू होने से उनके पास अपने खुद का साधन होगा। जिसको वो कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके लिए सरकार उन्हें 3000 रूपये की सहायता भी प्राप्त कराएगी। इसी उद्देश्य के साथ सरकार ने इस योजना को शुरू किया है।

हरियाणा फ्री साइकिल योजना के लाभ एवं विशेषताएं (Benefit and Features)

  • इस साइकिल योजना को हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया है। जिसका लाभ सिर्फ वहीं के अंसगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को प्राप्त होगा।
  • इस योजना का लाभ वही लोग उठा सकते हैं जो हरियाणा के निवासी हैं। क्योंकि आवेदन उन्हीं के लिए खुला है।
  • इस योजना के लाभ के तौर पर सरकार एक निर्धारित धनराशि वहां के श्रमिकों को प्राप्त कराएगी। जिससे वो अपनी साइकिल खरीद सकते हैं।
  • हरियाणा साइकिल योजना को शुरू ही इसलिए किया गया था। ताकि लोग समय पर और अच्छा कार्य कर सके।
  • इसका लाभ पाने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन करना होगा। जिसके बाद ही आपको इससे जुड़ी और चीजों के बारे में जानकारी भी हो पाएगी।
  • सरकार इस योजना को सिर्फ श्रमिकों के लिए ही शुरू कर रही है। इसलिए लाभ और आवेदन वहीं लोग करें जो श्रमिक की श्रेणी में आते हैं।

हरियाणा फ्री साइकिल योजना में पात्रता (Eligibility)

  • हरियाणा साइकिल योजना के लिए आपको सबसे पहले हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के वो ही व्यक्ति हिस्सा बनेंगे जो श्रमिक हैं। क्योंकि वहीं इसके लिए आवेदन कर पाएंगे।
  • इस योजना के लिए वो लोग भी आवेदन कर सकते हैं। जो 1 साल पहले तक मजदूरी कर रहे थे।
  • इस योजना के लिए जिस भी आवेदक ने हिस्सा लिया है। उसकी वार्षिक आय गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिताने वाले लोगों से कम होनी चाहिए।

हरियाणा फ्री साइकिल योजना में दस्तावेज (Documents)

  • हरियाणा साइकिल योजना के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होगी। क्योंकि इससे आपकी जरूरी जानकारी दर्ज की जाएगी।
  • श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र भी आपको देना होगा। ताकि इस बात की जानकारी रहे की आप श्रमिक की श्रेणी में आते हैं।
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र भी जमा कराए। इससे ये जानकारी रहेगी कि, आप हरियाणा के निवासी हैं।
  • पासपोर्ट साइज फोटो भी जरूरी है। इससे आपकी पहचान करने में सरकार को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।
  • मोबाइल नंबर भी दर्ज करा सकते हैं ताकि योजना की जरूरी जानकारी आपको समय-समय पर प्राप्त होती रहे।

हरियाणा फ्री साइकिल योजना में ऑनलाइन आवेदन (Online Apply)

  • हरियाणा साइकिल योजना के लिए अगर आपको आवेदन करना है तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • इस वेबसाइट को जैसे ही आप ओपन करेंगे आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा। जिसपर आपको नेविगेशन मेंन्यू में ई-सर्विस का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको इस लिंक पर क्लिक करना है। जैसे ही क्लिक करेंगे आप न्यू पेज पर चले जाएंगे।
  • इस पेज पर आपको एचआरवाई लेबर वेलफेयर बोर्ड का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसपर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ दिशानिर्देश का ऑप्शन खुल जाएगा।
  • इसे ध्यान से पढ़े और उसके बाद सबमिट का बटन दबाकर जमा कर दें। इसके बाद आपके सामने फेमिली आईडी का पेज खुलेगा। इसमें आपको अपने परिवार कीजरूरी जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको अपने दस्तावेज अटैच करने होगे। जैसे ही आप इस प्रक्रिया को पूरी कर लेंगे आपके सामने सबमिट का बटन आएगा। उसपर क्लिक करें और भरी हुई जानकारी को जमा कर दें।

हरियाणा फ्री साइकिल योजना की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)

हरियाणा साइकिल योजना की आधिकारिक वेबसाइट हरियाणा सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। जिसपर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ जरूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसी पर आपको अन्य योजना के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी।

हरियाणा फ्री साइकिल योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)

हरियाणा साइकिल योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-4818 जारी किया गया है। जिसपर कॉल करके आप जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी के साथ आवेदन किस तरह से करना है। उसके बारे में भी सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बस इसपर एक मिस्ड कॉल देनी होगी। जिसके बाद आपको खुद कॉल आ जाएगा। इसपर आपक अपने सवालों का निवारण कर पाएंगे।

होमपेजयहां क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

FAQ

Q : हरियाणा फ्री साइकिल योजना क्या है?

Ans : श्रमिकों के लिए चलाई गई योजना है।

Q : हरियाणा फ्री साइकिल योजना से क्या लाभ प्राप्त होगा?

Ans : श्रमिकों को साइकिल प्राप्त कराई जा रही है।

Q : सरकार साइकिल लेने के लिए कितने पैसे श्रमिकों को प्रदान कराएगी?

Ans : इसके लिए श्रमिकों को 3000 रूपये प्राप्त कराए जाएंगे।

Q : हरियाणा फ्री साइकिल योजना का लाभ कैसे मिल रहा है?

Ans : ऑनलाइन आवेदन करके।

Q : हरियाणा साइकिल योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

Ans : आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन करें।

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment