झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना: ऑनलाइन आवेदन करके पाएं 3500 रुपए का मुआवज़ा

झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 ऑनलाइन अप्लाई, पात्रता, दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर, लाभार्थी (Jharkhand Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana, Online apply, Eligibilty, Documents, Official Website, Helpline Number)

झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड राज्य में निवास करने वाले सुखा से प्रभावित किसान परिवारों के लिए कल्याणकारी योजना की शुरुआत साल 2022 में कर दी गई है, जिसका नाम सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना अर्थात चीफ मिनिस्टर झारखंड सुखाड़ राहत योजना रखा गया है। योजना के अंतर्गत सरकार ने कहा है कि वह किसान भाइयों को तकरीबन ₹3500 की प्रारंभिक सूखा राहत राशि प्रदान करेगी। इस योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य के तकरीबन 3000000 से भी अधिक सूखा प्रभावित किसानों को फायदा मिलने का अनुमान है, क्योंकि झारखंड के कृषि डिपार्टमेंट के द्वारा सरकार को यह बताया गया है कि झारखंड राज्य में 22 जिले के 226 प्रखंड सूखे की चपेट में है। अगर आप झारखंड राज्य में रहते हैं और इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो आइए इस पेज पर जानते हैं कि “झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना क्या है” और “झारखंड सुखाड़ राहत योजना में आवेदन कैसे करें।

Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana

Table of Contents

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 (Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana in Hindi)

योजना का नाम मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना
आरंभ की गई मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
उद्देश्य   फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना  
विभाग  कृषि विभाग  
लाभार्थी   झारखंड के किसान परिवार  
राज्य    झारखंड
साल   2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन, ऑफलाइन
आधिकारिक टोल फ्री नंबर  18001231136

झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 ताज़ा खबर (Latest News)

हालही में इस योजना से संबंधित झारखंड के देवघर जिले से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि वहां से 2,32,950 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से बहुत से किसानों को इस योजना में मिलने वाले पैसे बैंक खाते में जमा हो गए हैं, लेकिन अब भी ऐसे बहुत सारे लाभार्थी है जिनके खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं. तो ऐसे लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसे मार्च के अंत तक जमा कर दिए जायेंगे. यानि कि पूरे राज्य में जिन भी लाभार्थी के पास इस योजना का लाभ नहीं पहुंचा हैं उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योकि सरकार इस महीने के अंत तक सभी के खाते में पैसे ट्रांसफर कर देगी.

झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना क्या है (What is Sukhad Rahat Yojana)

झारखंड के वर्तमान चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन जी के द्वारा साल 2022 में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना झारखंड की शुरुआत किसान भाइयों के लिए की गई है। झारखंड गवर्नमेंट के द्वारा झारखंड राज्य के तकरीबन 22 जिले के 226 प्रखंड को 29 अक्टूबर को सूखा घोषित कर दिया गया है। इसलिए सरकार के द्वारा इन सभी प्रखंड के प्रति किसान परिवार को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत तात्कालिक प्रभाव से सूखा राहत के अंतर्गत ₹3500 प्रदान किए जाएंगे, जो डायरेक्ट किसान भाइयों को उनके बैंक अकाउंट में मिलेंगे, ताकि बीच में किसी भी प्रकार का गबन पैसे में ना किया जा सके। झारखंड में निवास करने वाले तकरीबन 3000000 से भी अधिक किसान परिवार भयंकर सूखे की चपेट में आ चुके हैं, जिन्हें काफी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत ऐसे परिवारों को लाभ दिए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों को इस योजना के अंतर्गत मुआवजा सरकार के द्वारा प्रदान होगा। किसान भाई इस योजना में लाभार्थी बनने के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन किसान भाइयों का आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और उन्हें योजना के लाभार्थी की लिस्ट में शामिल किया जाएगा। उन्हें डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए पैसा प्राप्त होगा जो कि ₹3500 प्रति परिवार होंगे।

झारखंड मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना का उद्देश्य (Objective)

सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत झारखंड राज्य में रहने वाले किसान भाइयों को आर्थिक सहायता देना है, क्योंकि सरकार को इस बात की जानकारी प्राप्त हुई कि राज्य में कई किसान परिवार सूखा की वजह से परेशान है। ऐसे में उनकी फसल को भी नुकसान हो गया है। इसलिए सरकार किसान भाइयों को आर्थिक सहायता देना चाहती है।

आर्थिक सहायता के अंतर्गत ₹3500 किसान भाइयों को प्राप्त होंगे। सरकार के द्वारा जल्द से जल्द सहायता राशि वितरित किए जाने का उद्देश्य भी योजना के अंतर्गत रखा गया है। योजना के अंतर्गत झारखंड के तकरीबन 3000000 से भी अधिक किसान परिवारों को फायदा प्राप्त होगा। झारखंड गवर्नमेंट के द्वारा इस योजना के लिए केंद्र सरकार से भी सहायता मांगी गई है, ताकि जल्द से जल्द योजना का पैसा लाभार्थी किसान भाइयों के अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सके।

झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लाभ एवं विशेषताएं (Benefit Ans Features)

  • इस योजना का शुभारंभ झारखंड के वर्तमान चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन जी के द्वारा साल 2022 में किया गया है।
  • योजना के अंतर्गत राज्य के 22 जिले के 226 प्रखंड के प्रति किसान परिवार को तत्काल तौर पर सूखा राहत के लिए ₹3500 दिए जाएंगे।
  • योजना के अंतर्गत जो आर्थिक सहायता होगी वह किसान परिवारों को उनके बैंक अकाउंट में मिलेगी।
  • योजना का फायदा तभी किसान परिवारों को मिलेगा जब वह अपना पंजीकरण इस योजना में करवाएंगे।
  • योजना में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन रखी गई है।
  • योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा की वजह से फसल पर नुकसान होने की अवस्था में आर्थिक सहायता किसानों को मिलेगी।
  • झारखंड सरकार के द्वारा इस योजना का शुभारंभ झारखंड राज्य में पीएम फसल बीमा योजना की जगह पर किया गया है।
  • झारखंड राज्य के किसान भाइयों को नुकसान का पैसा इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा दिया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत पैसे का वितरण जल्द से जल्द करने के लिए सरकार के द्वारा गांव और पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाएगा।
  • योजना का फायदा ऐसे किसान भाइयों को प्राप्त होगा जिन्होंने इस साल बुवाई नहीं की है। इसके अलावा ऐसे किसान भाइयों को मिलेगा जिनकी फसल को 33 परसेंट से ज्यादा नुकसान हुआ है।
  • योजना के अंतर्गत प्राप्त पैसे की वजह से किसान भाइयों की आर्थिक स्थिति थोड़ी सी बेहतर होगी।
  • झारखंड गवर्नमेंट के द्वारा केंद्र से मेमोरेंडम ऑफ फाइनेंस के अंतर्गत 9682 करोड रुपए की सहायता राशि मांगी गई है।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में पात्रता (Eligibility)

  • इस योजना में आवेदन करने वाला व्यक्ति झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • योजना के लिए वही व्यक्ति पात्र होंगे जो झारखंड राज्य के मूल निवासी हैं साथ ही किसानी का काम कर रहे हैं।
  • योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य के सभी किसान भाई पात्र होंगे और आवेदन कर सकेंगे।
  • योजना का फायदा ऐसे ही किसान भाइयों को मिलेगा जो योजना के लाभार्थी के तौर पर चुने जाएंगे।

झारखंड सुखाड़ राहत योजना में दस्तावेज (Documents)

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • किसान आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेत का खाता नंबर
  • खसरा नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में आवेदन (Online Apply)

  • झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले किसी भी ब्राउज़र में इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है। झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नीचे प्रस्तुत किया गया है।
  • मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात आपको पंजीकरण करे वाला जो ऑप्शन दिखाई दे रहा है उसी ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। ऐसा करने से आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होकर आता है।
  • अब स्क्रीन पर जो पहला बॉक्स है उसमें आपको नया यूजरनेम डालना है। उसके पश्चात दूसरे वाले बॉक्स में आपको पासवर्ड इंटर करना है और उसके पश्चात जो कैप्चा कोड वाला बॉक्स दिखाई दे रहा है उसमें आपको स्क्रीन पर हरे रंग में दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को इंटर करना है।
  • अब आपको नीचे देखना है। नीचे आपको हरे रंग के बॉक्स में जो साइनइन वाला ऑप्शन दिखाई दे रहा है उसी पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री सूखाड राहत योजना एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होकर आएगा जिसमें निश्चित जगह में आवेदक का नाम, आवेदक के माता/पिता का नाम, उम्र, लिंग, पता, फोन नंबर, ईमेल आईडी, जाति, धर्म, बैंक अकाउंट डिटेल, जमीन की जानकारी आदि को आपको दर्ज करने की आवश्यकता होगी।
  • सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात एक बार क्रॉस चेक कर ले कि आपने जो जानकारी दर्ज की हुई है वह सही भरी गई है अथवा नहीं। अगर कोई जानकारी गड़बड़ है तो उसे सही कर ले।
  • अगर सभी जानकारी बिल्कुल सही से भरी गई है तो उसके बाद आपको जो अपलोड डॉक्यूमेंट वाला ऑप्शन दिखाई दे रहा है उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको फाइल वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपने मोबाइल के गैलरी में चले जाना है और वहां से उन दस्तावेज का सिलेक्शन करना है जिस दस्तावेज को इस योजना का लाभ लेने के लिए अपलोड करने की आवश्यकता होगी।
  • दस्तावेज अपलोड कर देने के पश्चात आपको एक सादे पन्ने पर अपने सिग्नेचर करने हैं अथवा अंगूठे का निशान लगाना है और उसे भी अपलोड कर देना है।
  • अब सबसे आखरी में आपको नीचे दिखाई दे रही सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार से आपका मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में आवेदन कंप्लीट हो जाता है। अब योजना से संबंधित जो भी जानकारी होगी वह आपको अपनी ईमेल आईडी अथवा फोन नंबर पर प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री झारखंड सुखाड़ राहत योजना हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)

इस आर्टिकल के द्वारा हमने आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की। आर्टिकल में आपने जाना है कि आखिर सुखाड़ राहत योजना की शुरुआत क्यों की गई है और सुखाड़ राहत योजना का लाभ कैसे मिलेगा और इस योजना के अंतर्गत कितने पैसे प्राप्त होंगे। अगर किसी व्यक्ति को अभी भी योजना के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त करनी है या फिर कोई शिकायत दर्ज करवानी है तो व्यक्ति झारखंड सुखाड़ राहत योजना टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकता है जो कि नीचे प्रदान किया गया है। याद रखें कि टोल फ्री नंबर 18001231136 पर कॉल करने का समय सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम को 5:00 बजे का है। रविवार छुट्टी रहती है।

होमपेजयहां क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

FAQ

Q: मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना कौन से राज्य में चल रही है?

ANS: झारखंड राज्य

Q: झारखंड सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत कितने पैसे प्राप्त होंगे?

ANS: ₹3500

Q: झारखंड सूखाड राहत योजना का लाभ किसे मिलेगा?

ANS: सूखा से खराब हो चुकी फसल बोने वाले किसान भाइयों को

Q: झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में आवेदन का मोड क्या है?

ANS: ऑनलाइन और ऑफलाइन

Q: मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में आवेदन कैसे करें?

ANS: आर्टिकल में इसका तरीका दिया गया है।

Other Links:

Leave a Comment