मिशन शक्ति अभियान योजना (निबंध) क्या है (उत्तरप्रदेश) | Mission Shakti Abhiyan Yojana Essay in Hindi

मिशन शक्ति अभियान योजना क्या है, उत्तरप्रदेश, शुभारंभ, निबंध, स्लोगन, शपथ, चरण (Mission Shakti Abhiyan 2021 in Hindi), kya hai, Uttra pradesh (UP), Poster    latest news

उत्तर प्रदेश में दुसरे राज्यों के मुकाबले बहुत अधिक रेप केस सुने देते है. सबसे बड़ा प्रदेश और अधिक घनत्व होने की वजह से छोटे-छोटे प्रदेश में आज भी रोज कहीं न कहीं महिलाओं पर अत्याचार होता रहता है. अभी कुछ समय पूर्व हुए हाथरस केस की तो आप सभी को जानकारी होगी ही, कुछ समय पूर्व बलरामपुर में एक बहुत घटना महिला के विरुद्ध हुई है. इन सभी घटनाओं के बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगि अदित्यानाथ ने महिलाओं की रक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए, मिशन शक्ति अभियान की घोषणा की है. चलिए विस्तार से जानते है कि मिशन शक्ति मिशन क्या है, महिलाओं को इससे क्या लाभ होगा. आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें ताकि आप इस विषय को अच्छे से समझ सकें.

mission shakti abhiyan up in hindi

मिशन शक्ति अभियान 2021

नाम

मिशन शक्ति अभियान

कहाँ शुरू हुआ

उत्तरप्रदेश

किसने शुरू किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कब शुरू हुआ

अक्टूबर 2020

लाभार्थी

प्रदेश की बेटियां महिलायें

कारण

महिलाओं की सुरक्षा के लिए

विभाग

महिला कल्याण एवं बाल विकास

कुल चरण

तीन

हेल्पलाइन नंबर1090, 181, 1076 एवं 112

मिशन शक्ति अभियान योजना क्या है –

उत्तरप्रदेश सरकार ने महिलाओं की रक्षा के लिए मिशन शक्ति शुरू किया है, मुख्यमंत्री जी ने खुद इस अभियान की शुरुवात की है. यह अभियान अभी शुरुवात पहले चरण में 25 अक्टूबर तक चलेगा. फिर मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि आगे अगले साल तक अप्रैल माह तक हर महीने इस अभियान को महिलाओं की रक्षा की जागरूकता के लिए चलाया जायेगा, जो हर महीने  एक सप्ताह के लिए चलाया जायेगा. सरकार ने यह भी कहा है कि इस अभियान को हर महीने अलग अलग थीम के साथ आयोजित किया जायेगा, ताकि लोगों में जागरूकता बड़े, और लोग बढ़ चढ़ कर इस अभियान का हिस्सा बनें.

यू-राइज पोर्टल योजना उत्तर प्रदेश : छात्रों को  करियर काउंसलिंग के साथ मिलेगा, जॉब करने का मौका

मिशन शक्ति अभियान (mission Shakti Yojana)की विशेषताएं –

  • मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध के जो भी केस कोर्ट में जायेंगें उन्हें फ़ास्ट ट्रैक के तहत जल्द जल्द से उसकी सुनवाई की जाएगी.
  • बलात्कार के केस को तो सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी, और उन्हें अपराधियों को कड़ी से कड़ी कठोर सजा दी जाएगी. सरकार ने यह भी कहा है बलात्कारीयों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जायेगा, न ही उनके प्रति कोई नरमी बरती जाएगी.
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया है कि अब से उत्तरप्रदेश पुलिस फ़ोर्स में 20 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की जा रही है, इसमें बेटियों की भर्तीयां कर राज्य में सभी बेटियों को इसके लिए उत्साहित किया जायेगा.
  • मिशन शक्ति अभियान से राज्य एवं देश के अलग-अलग कई विभाग को भी जोड़ा जायेगा जिसमें अभी 24 विभाग चुने गए है, जो सरकारी या स्थानीय या अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक संघटन होंगें.
  • महिलाओं के विरुध्य जो भी अपराधी होगा, उसका अपराध साबित हो जाने के बाद उसकी तस्वीर को जगह-जगह चौराहे पर लगाया जाता है, ताकि सभी को पता चले कि अपराधी कौन है और बाकि लोग भी इससे सबक लेकर ऐसा काम करने की सोचे भी न.
  • योजना में जगह जगह पुलिस मनचले और शोहदों की धरपकड़ कर उन्हें कड़ी सजा देगी.
  • सरकार ने यह भी कहा है कि उत्तरप्रदेश के सभी पुलिस थाने में महिलाओं के लिए एक अलग से कमरे में हेल्पडेस्क होगा, जहाँ महिलाओं से पूछताछ के लिए अधिकारी और सिपाही भी महिला होगी.
  • उत्तरप्रदेश सरकार ने कहा है कि अब राज्य सरकार इस तरह के अपराध को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी. महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों के लिए उत्तरप्रदेश की भूमि पर कोई जगह नहीं है.
  • राज्य सरकार ने राज्य के सभी जिलों, ग्राम पंचायत को अभियान के क्रियान्वन को लेकर आदेश दे दिए है. राज्य सरकार सभी जिलों से समय समय पर जानकारी भी लेगी, कि किस जिले इसका कितना काम हुआ है.

मिशन शक्ति अभियान तीन चरणों में होगा –

सरकार ने बताया है कि यह अभियान 180 दिन तक तीन चरणों में चलेगा. अभी पहले चरण में 25 अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा, उसके बाद अप्रैल तक हर महीने एक सप्ताह तक यह अभियान चलेगा. सरकार इस अभियान को अलग अलग थीम के साथ आयोजित करेगी.

कन्या सुमंगला योजना उत्तरप्रदेश – बेटियों को मिल रहे है 15 हजार रूपए की बड़ी राशी, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

मिशन शक्ति अभियान योजना कैसे काम करेगा –

  • पुलिस अभियान के चलते सभी जिलों गाँव में मिशन शक्ति की जीप या दोपहिया में महिला पुलिस अधिकारी खुद जाकर जांच करेंगी और मनचलों की धर पकड़ करेंगी.
  • मिशन शक्ति अभियान की शुरुवात हरी झंडी दिखाकर की गई, पुलिस अधिकारीयों ने एक वहां को मिशन शक्ति अभियान के जागरूक रथ के रूप में तैयार किया है, जो जगह जगह जाकर लोगों में अभियान के बारे जानकारी देकर उनमे जागरूकता फैलाएगा.
  • कुछ महिला पुलिस पिंक कलर की स्कूटी में जगह जगह जाकर जागरूक करेंगी.

नवीन छतरी रोजगार योजना उत्तरप्रदेश :  जानिए कैसे सरकार की मदद से शुरू कर सकते है खुद का व्यवसाय

मिशन शक्ति अभियान दूसरा चरण

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दूसरा चरण शुरू कर दिया गया है यह चरण 8 मार्च 2021 को खत्म हो जाएगा। इस योजना के अंतर्गत ३ चरणों का आयोजन किया जाएगा

इस दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। साथ ही महिला दिवस के दिन बड़ा आयोजन करके उद्यमी महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा।

मिशन शक्ति अभियान तीसरा चरण

उत्तरप्रदेश सरकार ने हालही में मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत कर दी है, इस अभियान को निर्भया एक पहल के तहत संचालित किया जा रहा है. इस अभियान के तीसरे चरण में 75 हजार महिलाओं को लाभांवित किया जायेगा. उनके कौशल क्षमता का विकास और जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया है. आपको बता दें कि 75 हजार महिलाओं को आने वाले 3 महीने में बैंकों से जोड़ा जायेगा. और उन्हें सम्मानित करने के लिए हर जिले में सम्मेलन का आयोजन भी किया जायेगा.

मिशन शक्ति अभियान स्लोगन

नारी शक्ति का करो सम्मान, होगा तब ही देश उद्धार

Mission Shakti Abhiyan Latest News

उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान को काफी सफलता प्राप्त हो रही है कई तरह के अपराधों के लिए अपराधियों को दंडित भी किया गया है साथ ही महिलाओं को सम्मान देकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यह ऐलान किया है कि आप उत्तर प्रदेश में महिला खिलाड़ियों को भी सरकारी विभागों में नौकरी प्रदान की जाएगी।

जानिए यहाँ मिशन शक्ति अभियान के बारे में अधिक जानकारी.

मिशन शक्ति अभियान हेल्पलाइन नंबर

इस अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गये हैं जिसमें बुन्देलखंडी एवं भोजपुरी भाषाओँ में भी बात करने की सुविधा होगी. ये हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076 एवं 112 है. इस पर कॉल करके महिलायें अपनी परेशानी बता कर उसका हल प्राप्त कर सकती है.

FAQ

Q : मिशन शक्ति अभियान का पहला चरण कब समाप्त होगा?

Ans : 25 अक्टूबर

Q : मिशन शक्ति अभियान कब तक चलेगा?

Ans : अप्रैल 2021

Q : मिशन शक्ति अभियान के कुल कितने चरण है?

Ans : तीन

Q : मिशन शक्ति अभियान की घोषणा किसने की है?

Ans : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment