मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना बिहार 2023 [Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana Bihar] आवेदन, लाभ

बिहार मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना 2023 (लाभ, लाभार्थी, आवेदन फॉर्म, रजिस्ट्रेशन, अप्लाई, पात्रता, सूची, स्टेटस, दस्तावेज, ऑनलाइन पोर्टल, आधारिक वेबसाइट, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर, आखरी तारीख ) Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana Bihar (Benefits, beneficiaries, application form, registration, eligibility criteria, list, status, official website, portal, documents, helpline number, last date, how to apply)

केंद्रीय एवं राज्य सरकारें दिव्यांगों के लिए अक्सर ऐसी योजनाएं ले कर आती हैं, जिनकी मदद से उनका जीवन आसान हो सके और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। इसी संदर्भ में हाल में बिहार की सरकार ने मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना 2022 को लॉन्च किया है। हालांकि ये एक नवीन योजना नहीं है। पर इसमें कई तब्दीलियां की गई हैं जिससे विकलांगों की मदद की जा सके। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना 2022 से जुड़े महत्त्वपूर्ण तथ्यों को समझते हैं। मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना 2022 को समझने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Bihar Mukhymantri Divyang Cycle Yojana

Table of Contents

मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना बिहार 2023 [Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana Bihar]


योजना का नाम

मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना 2022
राज्यबिहार

उद्देश्य

विकलांगों की मदद 
रजिस्ट्रेशन की विधि
ऑनलाइन

मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना 2023 ताज़ा खबर (Latest Update)

ऐसे दिव्यांगजन जोकि छात्र हैं या फिर किसी नौकरी में हैं, और उनके कार्यक्षेत्र की दूरी यदि 3 किलोमीटर से ज्यादा हैं, तो उनके लिए सरकार द्वारा इस योजना के तहत अहम निर्णय लिया गया है, वह यह है कि इस योजना के ऐसे लाभार्थी दिव्यांग जनों को सरकार फ्री में बैटरी द्वारा संचालित की जाने वाली ट्राई साइकिल मुहैया कराने जा रही है. इससे उन दिव्यांग जनों को बहुत बड़ी सहायता मिलेगी, क्योकि वे अपने सपने को साकार करने के करीब आसानी से पहुंच सकेंगे.

क्या है मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना (What is CM Divyang Cycle Yojana)

मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है जिसके तहत पहले दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल दी जाती थी जो हाथ से चलती थी। पर हाल ही में हुए बदलाव के चलते अब इस योजना के अंतर्गत दिव्यांगों को ऐसी साइकिल दी जाएगी बैटरी से चलेगी। इस बदलाव के बाद अब दिव्यांगों को ट्राई साइकिल के उपयोग में सहूलियत होगी। इस ट्राई साइकिल को मुफ्त में दिया जाएगा। इसके अलावा गौर करने वाली बात ये है कि बिहार के दस हज़ार विकलांग छात्र एवं नौकरी करने वाले विकलांग लोगों को ये लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना लाभ एवं विशेषताएं (Benefit and Features)

  • इस योजना का लाभ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना 2022 के अंतर्गत विकलांगों को बैटरी से चलने वाली ट्राइसाइकिल दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना 2022 करीबन दस हज़ार छात्र एवं नौकरीशुदा विकलांगों की मदद करेगी।
  • मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना 2022 के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र होना ज़रूरी है।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाले दिव्यांगों की उम्र कम से कम सोलह साल होनी चाहिए।
  • एक बार अगर कोई व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा ले तो उसे दस वर्षों के बाद ही इस योजना का फिर से लाभ उठाने का मौका मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना 2022 के अंतर्गत इस वर्ष 420000000 रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • एलिम्को से सरकार बैटरी से चलने वाली ट्राई साइकिल खरीदेगी।

मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना दस्तावेज़ [Documents]

  • पहचान प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना पात्रता [Eligibility]

  • इसका लाभ बिहार के स्थायी दिव्यांगों को मिलेगा।
  • लाभ उठाने के लिए उम्र कम से कम सोलह वर्ष होनी चाहिए।
  • लाभार्थी के पास विकलांग प्रमाण पत्र होना ज़रूरी है। इसपर अस्सी प्रतिशत से अधिक विकलांगता का प्रमाण होना चाहिए।
  • इसका लाभ विद्यार्थियों एवं नौकरीशुदा लोगों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना आवेदन [Bihar Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana Registration]

मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना 2022 के लिए आवेदन करने के लिए समाज कल्याण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ये सुविधा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर पूछी गई जानकारियों को भरने के बाद आप लॉगिन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना ऑफिशियल वेबसाइट [Bihar Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana Official Website]

मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना 2022 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट दी गई है। इस पर सरकार समय समय पर नए अपडेट्स करती रहती है। अतः आवश्यक सूचनाओं के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट ज़रूर करें।

मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना टोल फ्री नंबर [Bihar Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana Toll Free Number]

मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना 2022 के लिए अभी कोई टोल फ्री नंबर नहीं दिया गया है। उम्मीद है निकट भविष्य में सरकार दिव्यांगों की मदद हेतु टोल फ्री नंबर साझा करेगी।

होमपेजयहां क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

FAQ

Q- मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना किस राज्य से संबंधित है?

ANS- बिहार

Q- मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना में क्या बदलाव हुआ है?

ANS- अब इसके अंतर्गत बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिलेगी।

Q- मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना में लाभ कैसे मिलेगा?

ANS- मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना में पहले आओ और पहले लाभ पाओ के आधार पर लाभ मिलेगा।

Q- मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना के अंतर्गत किन्हें लाभ मिलेगा?

ANS- बिहार के स्थायी दिव्यांग छात्र और रोजगार वाले व्यक्तियों को।

Other Links-

Leave a Comment