मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना राजस्थान 2023, मोबाइल एप्प (Mukhyamantri Paryatan Udyog Sambal Yojana Rajasthan in Hindi)

मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना राजस्थान 2023, लाभार्थी, पात्रता मोबाइल एप्प, ऑनलाइन आवेदन, अधिकारिक वेबसाइट, टोल फ्री नंबर (Mukhyamantri Paryatan Udyog Sambal Yojana Rajasthan in Hindi) (Tourism Industry, Beneficiaries, Mobile App, Online Application, Official Website, Toll free Number)

विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष में राजस्थान सरकार ने राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में विकास के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री जी चाहते हैं कि राजस्थान देश में पर्यटन के क्षेत्र में अव्वल राज्य बने। करोना बीमारी के चलते समस्त देश मैं पर्यटन कम होते जा रहा है। सरकार लोगों को राजस्थान में आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। चलिए जानते हैं कि यह योजना क्या है इसकी विशेषताएं क्या है और उससे जुड़ी हुई सभी जरूरी जानकारी। 

mukhyamantri paryatan udyog sambal yojana rajasthan in hindi

Table of Contents

मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना राजस्थान 2023(Mukhyamantri Paryatan Udyog Sambal Yojana)

नाममुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना
कहाँ लांच हुईराजस्थान
किसने लांच कीमुख्यमंत्री अशोक गहलोत
कब लांच हुईसितम्बर 2021
किस उपलक्ष्य में लांच हुईविश्व पर्यटन दिवस
लाभार्थीपर्यटन उधमी
आधिकारिक साईटअभी नहीं
टोल फ्री नंबरअभी नहीं

मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना राजस्थान क्या है

राजस्थान राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन उद्योग संबल योजना शुरू की गई है। कोरोना महामारी के चलते राज्य में पर्यटन पूरी तरह ठप हो गया है. पर्यटन उद्योग को संबल मिल सके इसलिए इस योजना की शुरूआत की गई है। मुख्यमंत्री जी ने पर्यटन विकास की अलग-अलग योजनाओं की घोषणाएं की हैं। 

मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना उद्देश्य (Objective)

राज्य सरकार चाहती है कि पिछले साल से करोना के चलते जो पर्यटन गतिविधियां ठप हो गई है वह वापस पटरी पर आ सके और राज्य में पर्यटन सुविधा बढ़ सके। 

मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना विशेषताएं (Features)

  • मुख्यमंत्री जी ने योजना की घोषणा के दौरान बताया है कि राज्य में कोरोना वायरस से जिस जगह पर सबसे ज्यादा पर्यटन प्रभावित हुआ है वहां पर आर्थिक संबल देने के लिए इस योजना को सबसे पहले शुरू किया जाएगा। 
  • इस योजना के अंतर्गत पर्यटन उद्यमियों को विशेष लाभ मिलेगा जिसके चलते 25 लाख तक के ऋण के ब्याज पर 3 वर्ष के लिए 1% अतिरिक्त ब्याज अनुदान उन्हें दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त हर साल उन्हें 9% ब्याज पर अनुदान भी दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री जी ने बोला है कि राजस्थान में जहां-जहां भी पर्यटन स्थल है उनको और अधिक आकर्षक बनाने के लिए सरकार उन पर पैसा लगाएगी और उनकी बेहतर ब्रांडिंग करेगी। 
  • पर्यटन के क्षेत्र में बहुत ही संभावनाएं हैं सरकार इस तरह की योजना शुरू कर के लोगों को आकर्षित करना चाहती है कि इस सेक्टर में वह निवेश का लाभ उठाएं। 
  • राज्य के 10 मुख्य आकर्षित पर्यटन स्थल को नया रूप देने के आदेश सरकार ने दिया। 
  • सरकार में मुख्यमंत्री पर्यटन संबल योजना के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। 

राजस्थान टूरिज्म ऑफिशियल मोबाइल ऐप (Mobile App)

राजस्थान मुख्यमंत्री जी ने राजस्थान में आने वाले सभी पर्यटको की मदद के लिए एक मोबाइल एप लांच की है। इस मोबाइल ऐप में राजस्थान के सभी पर्यटन स्थल की जानकारी उपलब्ध होगी। इस मोबाइल एप के द्वारा कोई भी पर्यटक राजस्थान में आसानी से यात्रा कर सकता है और योजना बना सकता है। इस मोबाइल ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। 

FAQ 

Q : मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना किसने लॉन्च की है?

Ans : राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Q : हिमाचल पर्यटन उद्योग संबल योजना किस उपलक्ष में लांच की गई है?

Ans : विश्व पर्यटन दिवस

Q : मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना के लाभार्थी कौन है?

Ans : पर्यटन उद्यमी

Q : मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना की आधिकारिक साइट क्या है?

Ans : अभी नहीं है

Q : मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना राजस्थान का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Ans : अभी नहीं है.

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment