सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना [Savitri Bai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2023]आवेदन

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना (लाभ, लाभार्थी, आवेदन फॉर्म, रजिस्ट्रेशन, अप्लाई, पात्रता, सूची, स्टेटस, दस्तावेज, ऑनलाइन पोर्टल, आधारिक वेबसाइट, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर, आखरी तारीख )Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2022 (Benefits, beneficiaries, application form, registration, eligibility criteria, list, status, official website, portal, documents, helpline number, last date, how to apply)

झारखंड राज्य में खास तौर पर लड़कियों की साक्षरता की दर में सुधार करने के लिए और लड़कियों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य के साथ सरकार के द्वारा कल्याणकारी योजना शुरू की गई है। इस योजना के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को भी बल प्राप्त हो रहा है। सरकार ने झारखंड में सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की है।

पहले इस योजना को सुकन्या योजना के नाम से जाना जाता था। योजना के अंतर्गत आठवीं क्लास से लेकर के 12वीं क्लास तक की लड़कियों को सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह आर्थिक सहायता बिना किसी भ्रष्टाचार के लड़कियों को डायरेक्ट उनके बैंक अकाउंट में प्राप्त होगी। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि “सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना 2022 क्या है” और “सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना 2022 में आवेदन कैसे करें।”

savitribai phule kishori samridhi yojana

Table of Contents

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना [Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2023]

योजना का नाम:   सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना  
लाभार्थी:Secc-2011 और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की लड़किया
उद्देश्य:    पढ़ाई हेतु लड़कियों को आर्थिक सहायता देना    
कुल आर्थिक सहायता:   ₹40000 रु  
साल:     2022
राज्य:  झारखंड
आवेदन प्रक्रिया:   ऑफलाइन
हेल्पलाइन नंबर: N/A  N/A  
ऑफलाइन वेबसाइट:N/A  

सावित्रीबाई फुले योजना झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड राज्य में शुरू की गई है। झारखंड राज्य में रहने वाली तथा पढ़ाई करने वाली बालिकाओं को एजुकेशन के साथ जोड़ने के लिए इस कल्याणकारी योजना की शुरुआत की गई है। योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा आठवीं और नौवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़कियों को ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

वही जो लड़कियां 10वीं या फिर 11वीं अथवा 12वीं क्लास में पढ़ाई कर रही हैं उन्हें सरकार के द्वारा ₹5000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी तथा जिन लड़कियों ने 18 साल की उम्र पूरा कर लिया है उन्हें सरकार के द्वारा तकरीबन ₹20000 एक साथ दिए जाएंगे। सरकार के द्वारा प्राप्त इस आर्थिक सहायता का इस्तेमाल लड़कियां अपनी पढ़ाई के लिए या फिर शादी के लिए इस्तेमाल में ले सकेंगी।

सरकार का कहना है कि वह इस योजना के अंतर्गत साल 2011 की सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना के अंतर्गत शामिल तकरीबन 27 लाख परिवारों और 1000000 अंत्योदय कार्डधारक परिवारों की लड़कियों को फायदा पहुंचाएगी अर्थात कहने का मतलब है कि टोटल 3500000 परिवारो की बेटियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का फायदा प्राप्त होगा।

इस योजना की लाभार्थी बनकर झारखंड राज्य की लड़कियां अपनी शिक्षा को लगातार जारी रख सकेंगी, जिसकी वजह से लड़कियों के माता-पिता कम उम्र में उनका विवाह नहीं करेंगे और वह लड़कियों को आगे पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे, साथ ही लड़कियां भी आर्थिक सहायता प्राप्त होने से अपनी पढ़ाई पैसों की तंगी की वजह से नहीं छोड़ेंगी। इस योजना से झारखंड राज्य में लड़कियों की साक्षरता की दर में भी शानदार बढ़ोतरी दर्ज होगी।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य

झारखंड सरकार ने विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इस योजना की शुरुआत झारखंड राज्य में की है। सरकार का उद्देश्य है कि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक बालिकाएं जुड़ें ताकि उन्हें योजना का फायदा मिले। सरकार के द्वारा योजना के तहत आठवीं क्लास, नौवीं क्लास की लड़कियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी, वही 10वीं, 11वीं और 12वीं क्लास की लड़कियों को भी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

आर्थिक सहायता प्राप्त करने की वजह से लड़कियां अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी। झारखंड में ऐसे कई राज्य हैं जिनके परिवारों की बेटियां पढ़ाई तो करना चाहती है परंतु परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वह पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती है। इसलिए लड़कियां पढ़ाई ना छोड़े और पढ़ाई करके अपने सपनों को पूरा कर सके, इस उद्देश्य से भी सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है।

योजना में लड़कियों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी जिससे बाल विवाह पर रोक लगेगी और प्रधानमंत्री मोदी जी की महत्वपूर्ण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा, साथ ही साथ झारखंड राज्य में साक्षरता की दर में भी बढ़ोतरी होगी और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय पटल पर झारखंड की लड़कियां अपने टैलेंट का परचम लहरा सकेंगी।

सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के लाभ/विशेषताएं

  • योजना के अंतर्गत झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली आठवीं क्लास से लेकर के 12वीं क्लास तक की लड़कियों को आर्थिक सहायता सरकार के द्वारा दी जाएगी ।
  • 18 साल की उम्र को पूरा कर लेने के पश्चात लाभार्थी लड़कियों को ₹20000 एक साथ दिए जाएंगे जिसका इस्तेमाल लड़कियां अपनी शादी के लिए या फिर आगे की पढ़ाई के लिए कर सकेंगी।
  • जो बालिका योजना में आवेदन करना चाहती हैं वह अपने स्कूल, प्रखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ऑफिस से संपर्क स्थापित कर सकती हैं।
  • इस योजना से झारखंड राज्य में लड़कियों की साक्षरता की दर में भी अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज होगी साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान भी साकार होगा।
  • साल 2019 में गवर्नमेंट के द्वारा मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत की गई थी, परंतु हाल ही में इस योजना का नाम बदला गया और अब इस योजना को सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का नाम दिया गया है अर्थात अब जो फायदे झारखंड की लड़कियों को सुकन्या योजना के तहत मिलते थे, वह उन्हें अब सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत मिलेंगे।
  • साल 2011 की जनगणना में शामिल झारखंड की तकरीबन 36 लाख से अधिक परिवारों की बेटियों को इस योजना का फायदा प्राप्त होगा।
  • योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा जो आर्थिक सहायता दी जाएगी, वह डायरेक्ट लड़कियों के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए ट्रांसफर की जाएगी, ताकि बीच में कोई भी दलाली ना हो और लड़कियों को योजना का पूरा पैसा प्राप्त हो।
  • योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्र का सिलेक्शन किया है अर्थात योजना में आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना हेतु पात्रता [Eligibility]

  • वही बालिका योजना के लिए पात्र होंगी, जो झारखंड राज्य की मूल निवासी है।
  • अगर किसी बालिका की उम्र 18 साल नहीं है और उसकी शादी कर दी जाती है, तो ऐसी अवस्था में वह बालिका योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी और उसे ₹20000 एक साथ प्राप्त नहीं होंगे।
  • योजना का लाभ लेने के लिए बालिका का बैंक अकाउंट होना चाहिए और बैंक अकाउंट आधार कार्ड के साथ लिंक होना चाहिए।
  • साल 2011 की जनगणना के अंतर्गत शामिल तथा अंत्योदय कार्ड रखने वाले परिवारों की बेटियां ही योजना के लिए पात्र होंगी।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना हेतु दस्तावेज [Documents]

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अंत्योदय कार्ड
  • SECC-2011 के अंतर्गत शामिल होने का प्रमाण पत्र
  • स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • बैंक खाता विवरण

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन की प्रक्रिया [Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Registration]

1: इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले बालिका को नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाना है और आंगनवाड़ी केंद्र के कर्मचारी से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त कर लेना है।

2: योजना का आवेदन पत्र हासिल करने के पश्चात जो भी जानकारी आवेदन पत्र में मांगी जा रही है उन सभी जानकारियों को उनकी निश्चित जगह में दर्ज करना है। याद रखें कि आपको सभी जानकारियां बिल्कुल सही दर्ज करना है, वरना आपका एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

3: योजना के आवेदन पत्र में सभी जानकारियों को उनकी निश्चित जगह में दर्ज करने के पश्चात आपको आवश्यक दस्तावेज की फोटोकॉपी को भी साथ में अटैच कर देना है।

4: अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म में ऊपर की साइड अपने पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो को भी गोंद की सहायता से चिपका देना है।

5: अब बालिका को एप्लीकेशन फॉर्म में जहां पर सिग्नेचर करने के लिए कहा जा रहा है, वहां पर अपने सिग्नेचर करने हैं। अगर बालिका सिग्नेचर करना नहीं जानती है तो वह अंगूठे का निशान भी लगा सकती है।

6: अब बालिका को इस आवेदन पत्र को प्रखंड विकास पदाधिकारी अथवा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के ऑफिस में जाकर के जमा कर देना है।

इस प्रकार से बालिका सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन कर सकती है। सभी जानकारियां सही होने पर और दस्तावेज का वेरिफिकेशन हो जाने पर आपको इस योजना के लाभार्थी के तौर पर शामिल कर दिया जाएगा। अब जब सरकार के द्वारा योजना के पैसे जारी किए जाएंगे, तो वह आपको अपने बैंक अकाउंट में प्राप्त होंगे।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना हेल्पलाइन नंबर [Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Helpline Number]

सरकार के द्वारा सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना से संबंधित किसी भी प्रकार का हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है ना ही कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी की गई है।

हालांकि अगर आप इस योजना के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या फिर आपको योजना से संबंधित कोई समस्या है तो आप आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क स्थापित कर सकते हैं या फिर अपने राज्य के शिक्षा अधिकारी से भी संपर्क स्थापित कर सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

FAQ:

Q: सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना कौन से राज्य में चल रही है?

ANS: झारखंड

Q: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

ANS: जल्द अपडेट की जाएगी।

Q: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का टोल फ्री नंबर क्या है?

ANS: जल्द अपडेट किया जाएगा।

Q: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के मुख्य लाभार्थी कौन है?

ANS: झारखंड की आठवीं क्लास से लेकर के 12वीं क्लास तक की पढ़ाई करने वाली लड़कियां।

Q: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत कुल कितना लाभ प्राप्त होगा?

ANS: ₹40000

Other Links-

Leave a Comment