अटल वयो अभ्युदय योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन (PM Atal Vayo Abhyudaya Yojana)

अटल वयो अभ्युदय योजना 2023, क्या है, लाभ किसे मिलेगा, लाभार्थी, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर (PM Atal Vayo Abhyudaya Yojana), (Benefit, Beneficiary, Online Apply, Eligibility, Documents, Official Website, Helpline Number)

केंद्र सरकार नई-नई सरकारी योजनाओं पर हमेशा काम करती हुई नजर आती है। कभी केंद्र सरकार महिलाओं के लिए, कभी युवाओं के लिए तो कभी किसान, गरीब लोगों के लिए योजना की घोषणा करती है। लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने वृद्धजनों के लिए वृधाश्रम बनाने की घोषणा की है। जहां उनका खास ध्यान और उनके स्वास्थय संबंधित समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इस योजना को शुरू करने का मकसद एक ही है वृद्ध लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। वो जिस तरह से रहना चाहते हैं वो रह सके। क्योंकि कई बार ऐसा देखा गया है कि, उनके रहन-सहन में कई प्रकार की दिक्कत होती है। इसलिए अब इस योजना के बाद आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी।

atal vayo abhyudaya yojana in hindi

अटल वयो अभ्युदय योजना 2023 (Atal Vayo Abhyudaya Yojana)

योजना का नामअटल वयो अभ्युदय योजना
योजना की घोषणासाल 2021
घोषणा की गईकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीवृद्ध लोग
आधिकारिक वेबसाइटअभी जारी नहीं की
टोल फ्री नंबरजारी नहीं किया

अटल वयो अभ्युदय योजना उद्देश्य

वृद्ध लोगों की देखभाल के लिए केंद्र सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य है उन लोगों की मदद करना जिनको उनके घर के लोग वृद्धाश्रम में छोड़ जाते हैं। अब इस योजना के जरिए उन लोगों को लाभ मिलेगा जो अपने परिवार से अलग रहते हैं, इसके जरिए उनके रहने का और उनके स्वास्थय संबंधित समस्या का हल सरकार करेगी। सरकार का मानना है कि, जिन बच्चों के पास अपने माता-पिता के लिए समय नहीं है उनका ख्याल अब हम रखेंगे, ताकि वो अपने आपको अकेला ना समझे।

अटल वयो अभ्युदय योजना लाभ

आश्रम का निर्माण :-

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत बुजुर्गों के लिए हर राज्य के हर जिलों में आश्रम का निर्माण किया जाएगा, जो लोग अपने घर से अलग रहते हैं या जिनके बच्चों ने उन्हें छोड़ दिया है। वे वहां पर रह सकेंगे.

बुजुर्गों को सुविधा :-

अटल वयो अभ्युदय योजना में उन लोगों को रहने और उनकी सुविधा की सारी चीजें सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके बाद वो आसानी से रह सकेगें।

हेल्थ केयर सेंटर का निर्माण :-

अटल वयो अभ्युदय योजना के द्वारा ये केयर सेंटर राजधानी के अलग-अलग जगहो पर स्थापित किए जाएगे। ताकि जिसको भी इसकी जरूरत हो तो वो अपने पास के इलाको में आकर इसका लाभ ले सकते हैं।

कुल लाभार्थी :-

इस योजना का लाभ करीब 4 लाख से ज्यादा वृद्धजनों को दिया जाएगा। जिसके लिए एक धनराशि आवंटित की गई है। जो की है 300 करोड़।

हेल्पलाइन नंबर जारी :-

इस योजना के तहत एक हेल्पलाइन नंबर की जारी किया जायेगा, जिससे बुजुर्गों को किसी भी चीज की आवश्यकता हो, तो वो कॉल करके मदद प्राप्त कर सकते हैं.

अटल वयो अभ्युदय योजना पात्रता

  • भारत का नागरिक :- इस योजना में लाभ केवल उन्हें मिल सकता है, जिन्हें भारत की नागरिकता प्राप्त है अन्य देश के लोगों को इसका लाभ नहीं मिलेगा.
  •  बुजुर्ग :- इस योजना को देश के बुजुर्गों के लिए शुरू किया गया है. वो भी जिन्हें उनके घर से निकाल दिया गया है. या जिनकी कोई संतान नहीं है जिससे उन्हें सहारा मिल सकें.
  • आयु सीमा :- इस योजना में 60 साल से ऊपर के लोगों को लाभ पहुँचाया जायेगा.
  •  महिला :- इस योजना में बुजुर्ग महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दिए जाने का भी ऐलान किया गया है.

अटल वयो अभ्युदय योजना दस्तावेज

  • आधार कार्ड :- इसके लिए आपको आधार कार्ड जमा कराना होगा जिसके बाद आपकी सारी जानकारी सरकार के पास जमा हो जाएगी।
  •  मूल निवासी प्रमाण पत्र :- मूल निवासी प्रमाण पत्र जमा कराना जरूरी होगा। जिससे ये पता चल सके की आप कहां के रहने वाले हैं और आपका परिवार कहां से है।
  • आयु प्रमाण पत्र :- ऐज सर्टिफिकेट की भी जरूरत पड़ेगी क्योंकि आप जिसका आवेदन करा रहे हैं उनकी उम्र क्या हैं और वो किस काम में रूचि रखते हैं। इसकी जानकारी भी दर्ज की जाएगी।
  •  स्वास्थ्य संबंधी जानकारी :- स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के दस्तावेज भी आपको सरकार के पास जमा कराने होगे, ताकि इसके जरिए उन्हें किस प्रकार की स्वास्थ्य सेवा चाहिए वो पता रहे और समय रहते उनकी मदद कर दी जाए।

अटल वयो अभ्युदय योजना में आवेदन

  •  इसके लिए आपको अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि सरकार ने अभी कोई वेबसाइट जारी नहीं की है। लेकिन उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी है कि जल्द ही इस योजना के लिए वेबसाइट जारी कर दी जाएगी। जहां जाकर आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके लिए बस आपको इस वेबसाइट के पेज पर जाकर अपना पेज लॉगिन करना होगा और उसके बाद आवेदनकर्ता की जानकारी भरनी होगी।
  •  इस बात का खास ध्यान रखें की जो भी जानकारी आप भरें वो सही हो क्योंकि गलत जानकारी से आपका फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है। इसलिए सभी बात का खास ध्यान रखें।

अटल वयो अभ्युदय योजना हेल्पलाइन नंबर

फिलहाल अभी कोई हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है। लेकिन सरकार की ओर से ये काम भी जल्द ही कर दिया जाएगा। जिसके बाद आप इसकी सारी जानकारी फोन पर ले पाएगे।

इस तरह से इस योजना के आने से देश के वृद्धाजनों को वृद्धाश्रम में रहने की जगह मिल जाएगी। यहां रहकर वे अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं, ताकि वे अपना समय आसानी से बीता सके। सरकार की ओर से शुरू की गई ये योजना और इसके अंतर्गत आने वाले लोगों का ख्याल सरकार ही रखेगी।

FAQ

Q : अटल वयो अभ्युदय योजना का उद्देश्य क्या है ?

Ans : उन वृद्ध लोगों की मदद करना है जो परिवार से अलग और उन्हें किसी का सहारा नहीं है।

Q : अटल वयो अभ्युदय योजना को कब शुरू किया गया ?

Ans : इसे बजट 2021-22 में घोषित किया गया है इसकी शुरुआत abhi नहीं हुई है।

Q : अटल वयो अभ्युदय योजना की घोषणा किसने की ?

Ans : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने।

Q : अटल वयो अभ्युदय योजना का लाभ किसे मिलेगा ?

Ans : देश के वृद्ध लोगों को मिलेगा।

Q : अटल वयो अभ्युदय योजना के लिए आवेदन कहां कर सकते हैं ?

Ans : वेबसाइट अभी जारी नहीं की गई है लेकिन जल्द ही कर दी जाएगी।

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment