मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना [Mukhyamantri Matru Shakti Yojana 2022] ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना ( कब शुरू हुई, आधारिक वेबसाइट, लाभार्थी, आवेदन फॉर्म, रजिस्ट्रेशन, लाभ, सूची, स्टेटस, दस्तावेज, ऑनलाइन पोर्टल, अप्लाई, पात्रता, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर) Mukhyamantri Matru Shakti Yojana ( beneficiaries, registration form, how to apply, eligibility, documents, benefits, list, status, online portal, official website, toll free number)

आर्थिक स्थिति सही ना हो पाने की वजह से कई महिलाओं को गर्भावस्था के दरमियान उचित व पौष्टिक भोजन प्राप्त नहीं हो पाता है जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता ही है साथ ही उनके पेट में पल रहे बच्चे पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।इसलिए गुजरात गवर्नमेंट के द्वारा गर्भवती महिलाओं को उचित भोजन देने के लिए मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना चालू की गई है जिसकी घोषणा स्वयं भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई है। आपको भी मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना के बारे में जानकारी अवश्य रखनी चाहिए। इसलिए आइए इस आर्टिकल में “मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना क्या है” और “मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना के बारे में पूरी जानकारी हासिल करते है।

Mukhymantri Matru Shakti Yojana

Table of Contents

मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना [Mukhyamantri Matru Shakti Yojana 2022]

योजना का नाम:मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना
किसने घोषणा की:प्रधानमंत्री मोदी
राज्य:  गुजरात
लाभार्थी:गर्भवती महिलाएं और उनके बच्चे
उद्देश्य:पोषण युक्त भोजन देना
बजट:811 करोड़
आधिकारिक वेबसाइट:N/A
हेल्पलाइन नंबर:N/A

पौष्टिक भोजन की आपूर्ति न होने के कारण प्रायः माता के पेट में पलने वाले बच्चे का विकास सही प्रकार से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से जब बच्चा पैदा होता है तो उसका स्वास्थ्य खराब रहता है। इसलिए साल 2022 में 18 जून के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा गुजरात राज्य में गर्भवती महिलाओं के लिए एक कल्याणकारी योजना चालू की गई है  इस योजना का नाम मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना रखा गया है जो कि सिर्फ गुजरात राज्य के लिए ही मान्य है।

प्रेग्नेंट महिला के गर्भ काल के 270 दिन और बच्चे के पैदा होने के बाद 2 साल तक के 730 दिन यानी के टोटल 1000 दिनों की अवधि को फर्स्ट विंडो ऑफ अपॉर्चुनिटी कहा जाता है। इस समय के दरमियान माता के साथ ही साथ बच्चे को उचित पोषण की आवश्यकता होती है और इसी बात को समझते हुए गुजरात राज्य अब माता और बच्चे के इन 1000 दिनों पर अपना फोकस लगाएगी।

इसलिए गुजरात गवर्नमेंट ने माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना को चालू किया है जिसके अंतर्गत माता और उनके बच्चों को पोषण युक्त आहार दिया जाएगा, जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी से माता और उसके बच्चे के लिए हर महीने 2 किलो चना, 1 किलो अरहर दाल और 1 लीटर मूंगफली तेल देने का डिसीजन लिया गया है।

मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना का उद्देश्य

हर साल गुजरात राज्य में लाखों महिलाएं गर्भवती होती है परंतु सब की आर्थिक स्थिति सही नहीं होती है। ऐसे में कई महिलाएं उचित भोजन ना मिल पाने की वजह से कुपोषण का शिकार हो जाती है और जब महिलाएं कुपोषण का शिकार होती हैं तो उनके बच्चे भी कुपोषण का शिकार हो जाते हैं, जिसकी वजह से महिलाओं और उनके बच्चे का स्वास्थ्य सही नहीं रहता है।

इसीलिए गुजरात राज्य के द्वारा गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे के पोषण के लिए मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना को इस उद्देश्य के साथ चालू किया है ताकि इस योजना का लाभार्थी बनके गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे को उचित पोषण प्राप्त हो सके।

 गवर्नमेंट इस योजना के अंतर्गत प्रेग्नेंट महिलाओं को चना, तेल और अरहर की दाल देना चाहती है ताकि वह पौष्टिक भोजन ग्रहण कर सके और अपने स्वास्थ्य में सुधार ला सके। गुजरात सरकार के द्वारा इस योजना के लिए चालू वर्ष में 811 करोड रुपए का बजट भी रखा गया है।

मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना का लाभ/विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा इस योजना को साल 2022 में 18 जून को चालू किया गया है।
  • यह योजना सिर्फ गुजरात राज्य में मान्य होगी।
  • योजना के अंतर्गत मुख्य तौर पर गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे के स्वास्थ्य पर फोकस किया गया है।
  • योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को हर महीने 2 किलो चना, 1 किलो अरहर दाल और 1 लीटर मूंगफली का तेल दिया जाएगा।
  • 2 किलो चना, 1 किलो अरहर दाल और 1 लीटर मूंगफली का तेल हर महीने पाने के लिए गर्भवती महिलाओं को या उनके परिजनों को उनके इलाके के आंगनबाड़ी केंद्र में जाना पड़ेगा।
  • योजना की वजह से गर्भवती महिलाओं और उसके बच्चे को उचित भोजन मिलेगा जिससे वह कुपोषण के शिकार नहीं होंगे और जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे।
  • योजना के लिए गवर्नमेंट के द्वारा चालू वर्ष के लिए 811 करोड रुपए का बजट रखा गया है।
  • अगले 5 साल के लिए इस योजना में 4000 करोड रुपए और जोड़ने का प्रावधान रखा गया है।
  • साल 2022-2023 में सभी पहली बार प्रेग्नेंट हुई औरतें और पहेली प्रसूता माता तथा स्वास्थ्य डिपार्टमेंट के सॉफ्टवेयर में प्रेग्नेंट के तौर पर या फिर पैदा होने से 2 साल के बच्चे की माता के रूप में रजिस्टर्ड महिला योजना के लिए पात्र होंगी।
  • योजना की वजह से बच्चे की और माता की पोषण की अवस्था में सुधार होगा।
  • योजना की वजह से माता की मृत्यु दर और बाल मृत्यु दर में भी कमी आएगी।

मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना हेतु पात्रता [Eligibility]

  • इस योजना में राज्य की सभी आदिवासी बहुल क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं पात्र होंगी।
  • आंगनवाड़ी में रजिस्टर्ड गर्भवती महिलाओं को ही योजना के लिए पात्र माना जाएगा।
  • आदिवासी महिलाओं के अलावा अन्य समुदाय की महिलाए योजना के लिए पात्र होंगी या नहीं इसकी जानकारी हमें अभी प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही हमें कोई जानकारी प्राप्त होती है वैसे ही जानकारी को आर्टिकल में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना हेतु दस्तावेज [Documents]

  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट
  • हॉस्पिटल में एडमिट की जानकारी
  • फोन नंबर

मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना में आवेदन की प्रक्रिया [Mukhyamantri Matru Shakti Yojana Registration]

प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा हाल ही मे गुजरात राज्य में इस योजना को चालू किया गया है। इसलिए अभी योजना में आवेदन की प्रक्रिया के बारे में कोई भी जानकारी हमें प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना में अप्लाई करने की जानकारी हमें प्राप्त होती है वैसे ही जानकारी को आर्टिकल में शामिल किया जाएगा, ताकि इस योजना के लिए पात्रता रखने वाले लोग योजना में अप्लाई कर सके और योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना हेल्पलाइन नंबर [Mukhyamantri Matru Shakti Yojana Helpline Number]

अभी तक गवर्नमेंट के द्वारा योजना से संबंधित कोई भी हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है। इसलिए अभी हम आपको मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना का टोल फ्री नंबर बता पाने में असमर्थ हैं। जैसे ही कोई टोल फ्री नंबर जारी होता है वैसे ही आर्टिकल में टोल फ्री नंबर को अपडेट किया जाएगा, जिस पर संपर्क करके आप अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं या फिर योजना के बारे में डिटेल हासिल कर सकते हैं।

FAQ:

Q: मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना को किसने चालू किया?

ANS: प्रधानमंत्री मोदी जी

Q: मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना कौन से राज्य के लिए चालू की गई है?

ANS: गुजरात

Q: मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना का शुरुआती बजट कितना है?

ANS: 811 करोड

Q: मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना में अप्लाई कैसे करें?

ANS: जल्द ही जानकारी अपडेट की जाएगी।

Q: मुख्यमंत्री मातृ शक्ति योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

ANS: जल्द ही हेल्पलाइन नंबर दिया जाएगा।

Other Links-

Leave a Comment