मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हिमाचल प्रदेश 2023 (Mukhyamantri Sukh Ashraya Yojana Himachal Pradesh in Hindi)

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हिमाचल प्रदेश 2023, ऑनलाइन आवेदन, लाभ, पात्रता, दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर (Mukhyamantri Sukh Ashraya Yojana Himachal Pradesh in Hindi) (Online Apply, Benefit, Eligibility, Documents, Official Website, Helpline Number)

भारत में आपको कई तरह के लोग मिलेंगे, उनकी अलग-अलग समस्याएं होगी। जिसे सुलझाने के लिए सरकार अलग-अलग कदम उठाती नजर आएगी। लेकिन इस बार ये कदम उन बच्चों के लिए उठाया गया है। जिनके ऊपर से माता-पिता का साया बिल्कुल उठ गया है। जिसके कारण अब वो ना ही आर्थिक रूप से सक्षम रहे हैं और ना ही उन्हें पूछने वाला कोई है। इसी को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई योजना का शुभारंभ किया है, जिसका नाम है मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना। इस योजना के अंतर्गत सरकार 6 हजार बच्चों को गोद लेकर। उनका भरण पोषण करेगी। इसमें उनकी पढ़ाई का खर्च, घर, और शादी सभी शामिल है। इसी के साथ उन्हें हर महीने कुछ आर्थिक मदद भी दी जाएगी। इसके अलावा और क्या किया जाएगा। इसके बारे में भी हम जानकारी देंगे।

mukhyamantri sukh ashraya yojana himachal pradesh in hindi

Table of Contents

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हिमाचल प्रदेश 2023 (Mukhyamantri Sukh Ashraya Yojana Himachal Pradesh in Hindi)

योजना का नाममुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना
किसके द्वारा हुई शुरूहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा
कब हुई घोषणाफरवरी 2023
लाभार्थीअनाथ बच्चे
उद्देश्यराज्य के अनाथ बच्चों की आर्थिक सहायता करना
आवेदनऑनलाइन/ऑफलाइन
हेल्पलाइन नंबरजारी नहीं

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हिमाचल प्रदेश 2023 ताज़ा खबर (Latest News)

हालही में हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना को एक कानून बना दिया है. जी हां प्रदेश विधानसभा में एक विधेयक को मंजूर दी गई है. जोकि यह है कि अब राज्य के अनाथ बच्चों की देखरेख, उनका संरक्षण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी. अब राज्य के अनाथ बच्चे चिल्ड्रेन ऑफ़ द स्टेट हो गये हैं. इसके लिए सरकार द्वारा 101 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया है. आपको बता दें कि भारत में ऐसा करने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य है. सरकार द्वारा न सिर्फ 6,000 अनाथ बच्चों का उनकी 27 साल की उम्र तक पालन पोषण करेगी, बल्कि उन्हें हर महीने 4,000 रूपये पॉकेट मनी के तौर पर भी देगी. इसके साथ ही सरकार उन बच्चों को 27 साल पोरे हो जाने के बाद अपना खुद का घर बनाने के लिए 3 बिस्वा जमीन के साथ ही घर के निर्माण में होने वाले खर्च के पैसे भी देगी.

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हिमाचल प्रदेश का उद्देश्य (Sukh Ashraya Yojana Objective)

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना को सरकार द्वारा इसलिए शुरू किया गया है, ताकि राज्य के अनाथ बच्चे जिनके पास ना ही पढ़ने का कोई साधन है और ना ही घर उनकी आर्थिक सहायता करना। इसके जरिए वो उनकी पैसे के साथ-साथ गुजर बसर करने में भी मदद करेंगे। इतना ही नहीं जितना वो पढ़ना चाहते हैं उन बच्चों को उतना शिक्षित करेंगे। इसके लिए सरकार द्वारा एक बजट निर्धारित किया गया है, जिसके चलते इस योजना पर कार्य किया जाएगा। इसी के साथ उन बच्चों को इस योजना से जोड़कर उनके जैसे और बच्चों को इसका लाभ प्राप्त कराने में सहायता कराई जाएगी। इसी उद्देश्य के साथ हिमाचल सरकार ने इस योजना को शुरू किया है।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में लाभ (Sukh Ashraya Yojana Benefit)

  • इस योजना को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किया गया है, इसलिए वहीं के बच्चों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना के लिए सरकार द्वारा करीबन 6 हजार बच्चों को गोद लिया जाएगा। जिसकी आर्थिक मदद सरकार द्वारा की जाएगी।
  • इस योजना के चलते बच्चों को घर, शिक्षा और शादी सबका लाभ सरकार द्वारा प्राप्त कराया जाएगा।
  • इस योजना में राज्य के अनाथ, विशेष रूप से सक्षम बच्चे और वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए अनाथ के साथ-साथ विकलांग बच्चों को भी इस योजना का लाभ प्राप्त कराया जाएगा।
  • इस योजना के लिए अगर कोई भी बच्चा इसका लाभ प्राप्त करना चाहता है तो उसको इस योजना के लिए अपना आवेदन करना होगा।
  • मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में जो भी लाभ की धनराशि होगी वो सीधा बच्चों के बैंक खाते में पहुंचाई जाएगी।
  • इस योजना के लिए सरकार द्वारा 101 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया है। उसी के अंतर्गत इस योजना पर काम होगा।
  • मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में बच्चों को पढ़ाई के लिए उच्च शिक्षा स्तर, 3 बिस्वी जमीन, विवाह के लिए 2 लाख रूपये दी जाएगी।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में पात्रता (Eligibility)

  • मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए आपको हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। तभी आपको इस योजना के लिए पात्रता प्राप्त होगी।
  • इस योजना में लाभ अनाथ बच्चों को मिलेगा, जिनको सरकार अब गोद लेकर उनका भरण पोषण करेगी।
  • इस योजना के पात्रता की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में दस्तावेज (Documents)

  • मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए आधार कार्ड जरूरी है। जिसके जरिए बच्चों की जरूरी जानकारी सरकार दर्ज कर पाएगी।
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र भी आपको देना होगा। जिससे ये जानकारी रहे कि आप हिमाचल के रहने वाले हैं।
  • माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र भी आपको जमा कराना होगा। इसी के जरिए आपके परिवार की जानकारी सरकार के पास जमा रहेगी।
  • बैंक खाते की जानकारी भी आप देंगे। इससे जो भी धनराशि सरकार द्वारा दी जाएगी। वो आपके खाते में जमा होगी।
  • शैक्षिक योग्यता पत्र भी आपको जमा कराना होगा। ताकि सरकार उससे आगे की पढ़ाई आपको करा सके।
  • आय प्रमाण पत्र अगर आपके पास है तो वो भी जमा करा सकते हैं। ताकि आपकी सालाना या महीने की आय की जानकारी रहे।
  • पासपोर्ट साइज फोटो भी जरूरी है। इससे आपकी पहचान होने में काफी सहायता प्राप्त होगी।
  • मोबाइल नंबर भी जरूरी है। ताकि योजना की जानकारी समय रहते आपको प्राप्त होती रहे और आप हमेशा अपडेट रहे।
  • भूमिहीन होने का पत्र भी आप दे सकते हैं। ताकि आपको सरकार द्वारा घर दिलाया जा सके।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में आवेदन (Apply)

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिये आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जरिए से आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इस आवेदन के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि सरकार ने सिर्फ अभी इस योजना की घोषणा की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है इसकी कोई जानकारी प्राप्त नहीं की है। जिसके कारण आपको अभी दोनों तरह की प्रक्रिया के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। जैसे ही सरकार द्वारा जानकारी प्राप्त हो जाएगी। आप तक इसकी जानकारी पहुंचा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की आधिकारिक वेबसाइट फिलहाल सरकार द्वारा जारी नहीं की गई है। जैसे ही जारी की जाएगी। आप वहां जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ ऑफलाइन प्रक्रिया के लिए यहां से आवेदन पर डाउनलोड कर सकते हैं। इससे आपका आवेदन आसानी से हो जाएगा।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की घोषणा की गई है। अभी हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं हुआ है। जैसे ही ये जारी किया जाएगा। इसकी जानकारी आपको प्राप्त करा दी जाएगी। जिसके बाद आप इसपर कॉल करके जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी के साथ आवेदन कैसे करना है इसके बारे में भी जान सकते हैं।

होमपेजयहां क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटजल्द ही
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

FAQ

Q : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना किस राज्य में शुरू हुई?

Ans : हिमाचल प्रदेश में शुरू हुई।

Q : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना कब शुरू हुई?

Ans : फरवरी, 2023 में शुरू हुई।

Q : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में किसे जोड़ा जाएगा?

Ans : अनाथ बच्चे, एवं विकलांग बच्चों को जोड़ा जाएगा।

Q : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए सरकार कितना खर्च करेगी?

Ans : सरकार 101 करोड़ रूपये खर्च करेगी।

Q : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

Ans : इसकी जानकारी सरकार द्वारा जारी नहीं की गई है।

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment